फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tata Magic falls into Yamuna Canal due to collision of E-rickshaw, one killed

ई रिक्शा की टक्कर से यमुना में गिरा टाटा मैजिक, एक की मौत

Sun, 22 Mar 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Tata Magic falls into Yamuna Canal due to collision of E-rickshaw, one killed
ई रिक्शा की टक्कर से यमुना नहर में गिरा टाटा मैजिक, एक की मौत
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। शुक्रवार की रात में थाना मिर्जापुर क्षेत्र में गंदेवड़ नौशेरा सड़क मार्ग पर आइसक्रीम के ई-रिक्शा और टाटा मैजिक की टक्कर हो गई। हादसे के दौरान टाटा मैजिक पूर्वी यमुना नहर में जा गिरा। हादसे महिला समेत दो लोग घायल हो गए, जबकि आइसक्रीम विक्रेता की अस्पताल में मौत हो गई। घायलों को बेहट सीएचसी से हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया। हादसा रात करीब साढ़े 7 बजे आलमपुर गांव को जाने वाले रास्ते के पास हुआ। मोहल्ला गाड़ान निवासी जुल्फान अपनी साबरा के साथ टाटा मैजिक में हरियाणा के जगाधरी से वाया हथनी कुंड बैराज होते हुए बेहट आ रहा था। गंदेवड़-नौशेरा सड़क मार्ग पर गांव आलमपुर को जाने वाले रास्ते के पास पास सामने आइसक्रीम बेचकर लौट रहे ई-रिक्शा से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई, कि टाटा मैजिक पूर्वी यमुना नहर में जा गिरा। हादसे में टाटा मैजिक सवार जुल्फान और साबरा, आइसक्रीम विक्रेता दिलदार (28) पुत्र गुलजार निवासी अहमद कॉलोनी बेहट गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को बेहट सीएचसी लाया, वहां दिलदार की मौत हो गई, जबकि जुल्फान व उसकी पत्नी साबरा को गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया।

हादसे में युवक ने दम तोड़ा
बेहट (सहारनपुर) । शुक्रवार की देर रात में विकासनगर पैठ बाजार से टाटा मैजिक में लौट रहे कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव दयालपुर निवासी सचिन पुत्र नाथीराम के वाहन में थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव बादशाही बाग में हाईवे पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर डॉयल-112 पीआरवी 0998 पर तैनात सिपाही सतीश कुमार व सोनू कुमार मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में पड़े सचिन को अपनी गाड़ी से अस्पताल भेजा, वहां सचिन ने दम तोड़ दिया। तलाशी के दौरान मृतक के पास से 79 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसे मिर्जापुर थाना प्रभारी विरेश पाल गिरि ने सचिन के पिता नाथीराम को थाने बुलाकर उन्हें सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed