फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Targeting the Election Commission in the SP meeting

सपा की बैठक में चुनाव आयोग पर सीधा निशाना

Sun, 11 Jul 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Targeting the Election Commission in the SP meeting
तीतरो। सपा के जिलाध्यक्ष चौ रुद्र सैन ने कहा प्रशासनिक अधिकारियों ने चुनाव में सत्तापक्ष के एजेंट के रूप में कार्य कर संवैधानिक अधिकारों का हनन किया है। उन्होंने कहा 15 जुलाई को सपा कार्यकर्ता तहसील मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन कर सरकार को चेताया जाएगा।
विज्ञापन

तीतरो के ग्राम झाड़वन स्थित फार्म हाउस पर आहूत बैठक में चौधरी रुद्र सैन ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में जिस तरह सरकारी मशीनरी तानाशाही पर उतरी वह चुनाव आयोग की नाकामी का ही सबूत है। लोकतांत्रिक प्रक्रिया का मखौल उड़ाकर चुनाव में विपक्षी पार्टियों के प्रत्याशियों को नामांकन करने से रोका गया है, वह संविधान की मर्यादा के विरुद्ध है। भाजपा सरकार में प्रत्याशियों का अपहरण कर उन्हें मताधिकार का प्रयोग करने से रोका गया है।
विज्ञापन

गंगोह विधानसभा क्षेत्र प्रभारी चौधरी इंद्र सैन ने कहा भाजपा एक तरफ तो सुशासन की बात होती है, दूसरी तरफ सत्ता के लालच में महिलाओं के साथ अभद्रता की गई। इसमें चौधरी प्रवीन बांदु खेड़ी, जिला पंचायत सदस्य जिशान एडवोकेट, ऋषि प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य बलकार चौधरी, मुस्तफा प्रधान, जबर सिंह, विनोद चौधरी, इमरान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed