{"_id":"635ebb0839d3a718df4d1b6e","slug":"target-to-win-75-per-cent-seats-in-civic-polls-imran-saharanpur-news-mrt6115259144","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनावों में 75 फीसदी सीटों पर जीत का लक्ष्य : इमरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनावों में 75 फीसदी सीटों पर जीत का लक्ष्य : इमरान
विज्ञापन
दाबकी रोड स्थित एक सभागार में बसपा के एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेते शमशुद्दीन राईन व
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बहुजन समाज पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयोजक एवं उत्तराखंड प्रभारी इमरान मसूद ने कहा कि बसपा सर्व समाज को साथ लेकर चल रही है। निकाय चुनाव में हमने 75 फीसदी सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य रखा है, जिसमें महापौर और अन्य निकायों के चेयरमैन पद भी शामिल हैं। वह दाबकी क्षेत्र स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित पार्टी के मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि इमरान मसूद, पश्चिमी उप्र प्रभारी शमसुद्दीन राईन और नरेश गौतम रहे। इमरान ने कहा कि यदि आप भाजपा की सरकार खत्म और भाजपा को दफन करना चाहते हैं तो बसपा के साथ आएं। निकाय चुनाव के साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में भी प्रदेश में 40 से 50 सीट हासिल होंगी।
शमसुद्दीन राईन ने कहा कि बसपा की चार बार की सरकारों में कानून व्यवस्था पूरी तरह चुस्त और दुरुस्त रही। ऐसेे में आम आदमी की सुरक्षा और रक्षा के लिए बहनजी का सत्ता में लौटना जरूरी है। नरेश कुमार गौतम ने कहा कि बसपा किसी एक समाज नहीं, बल्कि सर्व समाज की पार्टी है।
विज्ञापन
सम्मेलन में जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद, पूर्व विधायक रविंद्र मोल्हू, अजब सिंह, अनिल कुमार, इमरान प्रमुख, विनोद पंवार, प्रताप सिंह, महंत कटारिया, राजेश गुलाटी, मो. उस्मान, चौधरी शकील, वसीम अहमद आदि मौजूद रहे।
जोन प्रभारी बनाए गए विनोद पंवार
बसपा ने वरिष्ठ नेता चौधरी विनोद पंवार को सहारनपुर मंडल का जोन प्रभारी बनाया है। उन्हें यह जिम्मेदारी शमसुद्दीन राईन ने सौंपी। विनोद पंवार ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

दाबकी रोड स्थित एक सभागार में बसपा के एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेते शमशुद्दीन राईन व - फोटो : SAHARANPUR