फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tara Devi lost her life due to the negligence of hunters, four arrested

Saharanpur News: शिकारियों की लापरवाही से गई थी तारा देवी की जान, चार गिरफ्तार

Thu, 24 Jul 2025 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 24 Jul 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Tara Devi lost her life due to the negligence of hunters, four arrested
बिहारीगढ़। सतपुरा गांव में कुत्तों का शिकार बनी महिला की मौत के मामले में पुलिस ने चार शिकारियों को गिरफ्तार किया है। सभी शिकारी देहरादून के रहने वाले हैं। पूछताछ में सामने आया कि शिकारियों की लापरवाही से तारा देवी की जान गई थी। क्योंकि, कुत्तों के हमला करते ही शिकारी भाग गए थे। छुड़ाने का प्रयास करते तो महिला की जान बच जाती।
विज्ञापन

एक दिन पहले सतपुरा निवासी तारा देवी चारा लेने के लिए खेत में गई थी, जहां महिला पर शिकारी कुत्तों ने हमला कर दिया था। घायल अवस्था में महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि बुधवार को पुलिस ने चार शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें बिलास, लक्की उर्फ लकी, नीरज और टिंकू निवासी मोथरा वाला बंजारा बस्ती थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून शामिल है। दोनों शिकारी कुत्तों को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

एसपी देहात ने बताया कि सभी शिकारी सतपुरा गांव के जंगल में गो और सेह का शिकार करने के इरादे से आए थे। इनके खिलाफ तीन अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि जिस समय कुत्तों ने महिला पर हमला किया था, उस दौरान महिला को बचाने की बजाय शिकारी वहां से भाग गए। शिकारी कुत्ते महिला को नोचते रहे, लेकिन किसी भी शिकारी ने उसे बचाने का प्रयास नहीं किया। समय रहते शिकारी कुत्तों से महिला को छुड़ा लेते तो शायद आज वह जिंदा होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed