फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tapri station is becoming an option for Delhi Haridwar route

दिल्ली हरिद्वार रूट के लिए हब बन रहा टपरी स्टेशन

Sun, 17 Jan 2021 10:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Tapri station is becoming an option for Delhi Haridwar route
दिल्ली हरिद्वार रूट के लिए विकल्प बन रहा टपरी स्टेशन
विज्ञापन

सहारनपुर। दिल्ली और हरिद्वार रूट पर जाने वाली ट्रेनों के लिए टपरी स्टेशन अब नया हब बनने जा रहा है। दिल्ली, हरिद्वार और ऋषिकेश की ओर चलने वाली अधिकतर गाड़ियों को अब टपरी जंक्शन से ही चलाने की तैयारी है। इसका कारण टपरी तक रेलवे लाइन का दोहरीकरण है। फिलहाल छह प्रमुख ट्रेनों का संचालन अब टपरी जंक्शन से कराया जा रहा है। आने वाले दिनों में भी कुंभ के मद्देनजर हरिद्वार और दिल्ली के लिए चलने वाली ट्रेनों को भी इसी जंक्शन से संचालित की जाएगी।
दरअसल, एक माह पहले टपरी से देवबंद सेक्शन तक दोहरीकरण का काम पूरा हुआ है। कोरोना काल के चलते अब तक टपरी तक काम पूरा हो पाया है, जिससे रेलवे को कुछ प्रमुख गाड़ियों के लिए विकल्प मिला है। हरिद्वार में कुंभ और आगे के महीनों में नियमित ट्रेनों की संख्या बढ़ाते हुए अब टपरी जंक्शन की प्राथमिकता बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से अब तक बांद्रा हरिद्वार, अहमदाबाद स्पेशल, बांद्रा देहरादून सहित कुछ अन्य ट्रेनों का संचालन टपरी जंक्शन से ही शुरू किया है। आगे भी दिल्ली की संभावित ट्रेनों को यहीं से संचालित होगा। इनमें दिल्ली हरिद्वार और वाया शामली दिल्ली तक जाने वाली गाड़ियां भी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहतर विकल्प से बढ़ेंगी दिल्ली की ट्रेनें
- रेलवे के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक प्रदीप गिल्होत्रा कहते हैं कि दोहरीकरण के बाद टपरी जंक्शन बेहतर विकल्प बन रहा है। यह हब का काम कर रहा है। इस विकल्प के कारण ही अब दिल्ली के लिए ट्रेनें बढ़ेंगी। पहले दिन में एक्सप्रेस और मेल श्रेणी की ट्रेनों में तीन चार विकल्प ही यात्रियों के पास थे। अब ऐसी ट्रेनों की संख्या छह से सात तक हो जाएगी। इसका लाभ आम यात्रियों के साथ ही दिल्ली की ओर जाने वाले व्यापारियों और उद्यमियों को मिलेगा। मुख्य स्टेशन से करीब पांच किलोमीटर दूर होने के बावजूद टपरी से यात्रियों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी क्योंकि अब वहां की कनेक्टिविटी बेहतर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed