फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tanya won with Nandini 21-16 and 21-17

तान्या ने नंदनी को 21-16 और 21-17 से हराया

Wed, 25 Nov 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 25 Nov 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
Tanya won with Nandini 21-16 and 21-17
जिला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में अंडर-17, अंडर-19 और ओपन के दूसरे दिन अंडर-19 गर्ल्स के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। अंतिम मैच में तान्या ने 21-16 और 21-17 से जीत हासिल की।
विज्ञापन

मंगलवार को अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में अंडर-19 में अंतिम मैच तान्या शर्मा और नंदनी शर्मा के बीच खेला गया। जिसमें तान्या ने 21-16 और 21-17 से जीत हासिल की।
विज्ञापन


अंडर-17 गर्ल्स में वैष्णवी शर्मा ने दिव्या को 21-16, आंचल ने किरणदीप को 21-15, आलया कपूर ने आयशा को 21-19 और तान्या ने गार्गी को 21-16 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। पहले क्वार्टर फाइनल में वैष्णवी ने आंचल को 21-16 से, तान्या ने आलया को 21-15, ओमनी शंकर ने तान्या को 21-16 से और नंदनी ने ईशा को 21-15 से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले सेमीफाइनल में तान्या शर्मा ने वैष्णवी को 21-16 से और नंदनी ने ओमनी को 21-11 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच में नंदनी ने तान्या को 21-18 से हराकर विजेता बनी।

ओपन गर्ल्स सिंगल में हुए फाइनल मैच में तान्या शर्मा ने अदिति को 21-16 से हराकर विजेता बनी। ओपन गर्ल्स डबल्स में तान्या शर्मा और हलीमा की जोड़ी ने महिमा और मनीषा की जोड़ी को 21-15 से हराकर विजेता बनी। अंडर-19 गर्ल्स डबल्स में तान्या शर्मा और नंदनी शर्मा की जोड़ी ने हलीमा और ओमनी शर्मा की जोड़ी को 21-15 से हराकर विजेता बनी।

संघ के सचिव डा. संदीप गुप्ता, क्रिकेट खिलाड़ी फुरकान कुरैशी, सोफिया स्कूल की क्रीड़ाधिकारी रूबिका नेगी और सेंट मैरी की क्रीडाधिकारी सीमा शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर आकाश, मनोज, अजय कुमार, मनीष कुमार, आयशा, कोमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed