फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tantric is asking for nine lakh rupees by blackmailing the married woman

विवाहिता को ब्लैकमेल कर तांत्रिक मांग रहा नौ लाख

Sun, 15 May 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Tantric is asking for nine lakh rupees by blackmailing the married woman
सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र निवासी विवाहिता को हरियाणा का एक तांत्रिक ब्लैकमेल कर नौ लाख रुपये की मांग कर रहा है। ऐसा न करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने एसएसपी को ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही आत्मदाह की चेतावनी दी।
विज्ञापन

थाना जनकपुरी क्षेत्र के मोहल्ला नानकपुरम निवासी विवाहिता ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व वह बीमार हो गई थी। दवाई से ठीक नहीं होने पर वह हरियाणा के पानीपत निवासी तांत्रिक से उपचार कराने गई। आरोप है कि इलाज के नाम पर तांत्रिक ने उनसे पैसे भी वसूले। अब आरोपी नौ लाख रुपये की मांग कर रहा है। पैसा न देने पर तंत्रमंत्र से परिवार को जान से मारने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। महिला को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed