{"_id":"602d4ab28ebc3ee96731c4b6","slug":"tampering-with-law-and-order-will-not-be-tolerated-mandalayukta-saharanpur-news-mrt525848765","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून व्यवस्था से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं होगी : मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून व्यवस्था से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं होगी : मंडलायुक्त
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने कहा है कि कानून व्यवस्था से छेड़छाड़ करने की अनुमति किस भी स्तर पर नहीं दी जाएगी। पंचायत चुनावों को देखते हुए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी सभी तैयारियां पूरी कर लें। पूर्व में बदअमनी फैलाने वालों को चिह्नित कर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य में कुंभ मेले को देखते हुए यातायात की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।
बुधवार को मंडलायुक्त ने कानून व्यवस्था के कार्यों की वर्चुअल मंडलीय समीक्षा मीटिंग की। उन्होंने कहा कि संत रविदास जयंती पर होने वाले जुलूसों को निर्धारित मार्ग से ही निकाला जाए। नए मार्ग पर कोई भी जुलूस आदि निकालने की अनुमति न दी जाए। जुलूसों को निकालने के संबंध में उच्च न्यायालय के निर्देशों का भी सख्ती से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि महिला संबंधी अपराधों के प्रति कठोर कार्रवाई की जाए। अपराधियों के शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई की जाए। तालाबों और आरक्षित भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को मुक्त कराने के लिए राजस्व व थाना पुलिस संयुक्त कार्रवाई करे। अवैध कब्जे हटवाकर तालाबों की खोदाई कराई जाए। इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक उपेंद्र अग्रवाल, अपर आयुक्त प्रशासन डीपी सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त सुनील कुमार श्रीवास्तव सहित वर्चुअल रूप में जिलाधिकारी सहारनपुर अखिलेश सिंह, मुजफ्फरनगर सेल्वा कुमारी जे., शामली डीएम जसजीत कौर, एसएसपी डॉ एस.चनप्पा, अभिषेक यादव, सुकीर्ति माधव, मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह, आलोक यादव, शंभूनाथ तिवारी आदि अधिकारी मौजूद रहे।