फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Talk on issues of corruption, farmer harassment in police stations

थानों में भ्रष्टाचार, किसान उत्पीड़न के मुद्दों पर की बात

Mon, 05 Jul 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Talk on issues of corruption, farmer harassment in police stations
छुटमलपुर । थानों में व्याप्त भ्रष्टाचार, किसानों के उत्पीड़न, नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश न लगने के मुद्दों को लेकर भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ संजीव तोमर के नेतृत्व में यूनियन पदाधिकारियों ने एसएसपी डॉ. एस चनप्पा से भेंट की। कप्तान के प्रभावी कार्रवाई के आश्वासन पर यूनियन नेताओं ने सात जुलाई की पुलिस लाइन में प्रस्तावित महापंचायत को स्थगित करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने एसएसपी डॉ. एस चिनप्पा को बताया कि पुलिस मारपीट के मामलों में कई बार दबाव बनाने के लिए पीड़ित पर भी रिपोर्ट दर्ज कर देती है। फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव सरदाहेड़ी के अजय की आठ मई को हुई हत्या के प्रकरण का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। देवबंद कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला हत्या का नामजद आरोपी पिछले छह माह से नहीं पकड़ा गया है।
विज्ञापन

सहारनपुर मंडल प्रभारी अजय पुंडीर ने कहा कि खेतों से सीधे अपने निकटवर्ती बाजारों में खाद, बीज, डीजल आदि लेने आने वाले किसानों की बाइकों का पुलिस चालान कर देती है। इस पर रोक लगाई जाए। थाने पहुंचने वाले फरियादियों के साथ कई बार अभद्र व्यवहार किया जाता है। इसमें भी सुधार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान मजदूर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राव सलीम ने गांव देहात में नशे के अवैध कारोबार पर रोक के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने सभी मुद्दों पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधि मंडल में राष्ट्रीय प्रतिनिधि पवन त्यागी, राष्ट्रीय प्रवक्ता चंदबीर सिंह, पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष चौ सुदेशपाल, जिलाध्यक्ष बिजनौर विशाल अहलावत, सहारनपुर जिलाध्यक्ष श्याम सिंह राणा, महानगर अध्यक्ष शाहनवाज खान, शाहनवाज चांद, अजय त्यागी, जिलाध्यक्ष देहरादून संदीप चौहान, सुशील चौधरी, दीपक त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed