फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Take the experience of seniors and take industries to the height of young entrepreneurs

वरिष्ठों के अनुभव का लाभ लेकर उद्योगों को ऊंचाई तक ले जाएं युवा उद्यमी

Sat, 10 Apr 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Take the experience of seniors and take industries to the height of young entrepreneurs
सहारनपुर। आईआईए के चैप्टर चेयरमैन रविन्द्र मिगलानी ने कहा कि युवा उद्यमी न सिर्फ जोश से लबरेज हैं, बल्कि नई टेक्नोलॉजी से भी लैस हैं। युवा उद्यमी वरिष्ठ उद्यमियों के अनुभवों का लाभ उठाकर उद्योगों और संस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का काम करें।
विज्ञापन

प्रताप नगर स्थित कार्यालय में आईआईए की युवा इकाई की एक बैठक का आयोजन चिराग सुनेजा के नेतृत्व में किया गया। अध्यक्षता करते हुए चैप्टर चेयरमैन ने कहा कि युवा इकाई का मुख्य उद्देश्य युवाओं की नई सोच को आगे लाना है। किसी भी सरकारी विभाग से परेशानी होने पर वरिष्ठ साथियों का मार्गदर्शन लें। उन्होंने कहा कि औद्योगिक कच्चे माल की लगातार बढ़ती कीमतों से एमएसएमई सेक्टर पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है। एमडीएफ बोर्ड, क्राफ्ट पेपर, स्टील, प्लास्टिक कॉटन/हौजरी, एल्यूमिनियम आदि कच्चे माल की कीमतें पिछले तीन चार महीनों में काफी बढ़ चुकी हैं। कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोत्तरी से उद्यमी पुरानी दर पर लिए गए ऑर्डर को पूरा करने में सक्षम नहीं है। सरकार उद्योगों को कम दरों पर कच्चा माल उपलब्ध करवाएं। महासचिव राजेश सपरा, युवा इकाई के संयोजक चिराग सुनेजा, कोषाध्यक्ष मनजीत सिंह अरोड़ा आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान मनीष अरोड़ा, राही मक्कड़, प्रतीक मिगलानी, रोहित सपरा, राहुल सड़ाना, तन्मय सचदेवा, अखिल अरोड़ा, आशीष मिलगानी, विपुल अरोड़ा, विनोद अरोड़ा, पार्थ दहूजा, विपुल शंकर, सिद्धार्थ धवन, निखिल अरोड़ा, रोहित गिरधर, ध्रुव चोपड़ा, हर्षित मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed