फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Take precautions to prevent corona: DM

कोरोना से बचाव को बरतें सावधानी: डीएम

Sun, 15 Mar 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Take precautions to prevent corona: DM
लेक्ट्रेट सभागार में कोरोना से बचाव को लेकर बनाए पोस्टर को जारी करते जिलाधिकारी अखिलेश सिंह - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अखिलेश सिंह ने कोरोना वायरस से बचाव से संबंधित जानकारी लिखे पोस्टर को जारी किया। तत्पश्चात पत्रकार वार्ता के दौरान डीएम अखिलेश सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। इसको लेकर प्रशासन की ओर से ग्राम प्रधानों, स्कूलों संचालकों से वार्ता कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। गांव-गांव और गली-गली में पोस्टर लगाए जा रहे हैं, जिन पर कोरोना वायरस से बचाव की जानकारी लिखी हुई है। नागरिकों को बताया जा रहा है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचे। इसके साथ ही दिन में कम से कम पांच बार हाथ धोएं और सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखे। डीएम ने कहा कि मास्क और सेनीटाइजर को दुकानदार अत्यधिक दाम न बेचें और इनका स्टॉक न करें, इसको लेकर भी चेकिंग की जा रही है, जिन स्कूलों में परीक्षा चल रही हैं, उन्हें छोड़कर बाकी स्कूलों को बंद रखने के लिए निर्देश दिए जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट है। अगर किसी में कोरोना जैसे लक्षण मिले तो वह तुरंत अपनी जांच कराएं। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसबी सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार, सीएमओ बीएस सोढ़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed