{"_id":"63791c0531402a203938c8f4","slug":"take-inspiration-from-the-life-of-lord-shri-ram-garima-saharanpur-news-mrt6143518101","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान श्री राम के जीवन से लें प्रेरणा: गरिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान श्री राम के जीवन से लें प्रेरणा: गरिमा
विज्ञापन
ल्लि रोड स्थित मैदान में आयोजित राम कथा में भाग लेते श्रद्घालु
- फोटो : SAHARANPUR
संवाद नयूज एजेंसी
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित मैदान पर दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से आयोजित श्रीराम कथा में शनिवार को साध्वी गरिमा भारती ने कहा कि हमें भगवान श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। भगवान श्रीराम हमें नैतिक मूल्यों को धारण करने की शिक्षा देते हैं।
कथा में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक देवेंद्र निम, भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा, डॉ. अजय सिंह, विभोर राणा शामिल हुए। कथा व्यास साध्वी गरिमा भारती ने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन हमें अपने गुरु, माता-पिता और बड़ों का सम्मान एवं जीवन में नैतिक मूल्यों को धारण करने की प्रेरणा देता है। वर्तमान में यह दुर्भाग्य है कि लोग अपनी सुंदर संस्कृति और संस्कारों को न अपनाकर पाश्चात्य संस्कृति के अनुसार जीवनशैली व्यतीत कर रहे हैं। इसके परिणाम स्वरूप आज बच्चे माता-पिता का सम्मान नहीं करते हैं। प्राचीन संस्कृति को अपनाने पर ही समाज का भला होगा।
उन्होंने सभी से भगवान श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कहा कि अध्यात्म को अपनाकर ही हम प्रत्येक व्यक्ति के जीवन को सुंदर संस्कारों से सुसज्जित कर सभ्य मनुष्य के रूप में परिवर्तित कर सकते हैं। यहां हरिता भारती, योगिनी भारती, साध्वी निवृत्ति भारती, मनु भारती ने प्रभु श्रीराम की आरती उतारी। इस दौरान पवन गोयल, अमित बंसल, अनुज पुंडीर, अमित गुप्ता, एनके शर्मा आदि मौजूद रहे।

द ल्ली रोड स्थित मैदान पर आयोजित राम कथा करती साध्वी गरिमा भारती- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन