फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Take Effective Steps to Control Lumpy Skin Disease

Saharanpur News: लम्पी स्किन बीमारी पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाएं

Sat, 02 Sep 2023 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Take Effective Steps to Control Lumpy Skin Disease
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने कहा कि लम्पी रोग से बचाव के लिए जनपद में प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने एलएसडी के संक्रमण से गोवंश को सुरक्षित करने के लिए गोशालाओं में साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने गोवंश की सेवा करने के लिए चौधरी हरिपाल सिंह और सुनील गुप्ता को सम्मानित किया।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश और पशुपालकों के लिए जरूरी सुझाव दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि यह विषाणु जनित रोग है जो मक्खी और मच्छर से फैलता है। इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत राज विभाग एवं नगरीय क्षेत्रों में नगर निकाय द्वारा कीटनाशक का छिड़काव, फॉगिंग, साफ-सफाई की जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तेज बुखार, आंख एवं नाक से पानी गिरना, पैरों एवं गल कम्बल पर सूजन, पूरे शरीर में कठोर, चपटी गांठ उभर आना, गाभिन पशुओं में गर्भपात, दुधारू गायों के दुग्ध उत्पादन में कमी, पशुओं में वजन घटना, शारीरिक कमजोरी दिखते ही पशु चिकित्सक अधिकारी से सम्पर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव कुमार सक्सेना, उप जिलाधिकारी अजय कुमार अम्बष्ट एवं युवराज सिंह, ब्लॉक प्रमुख आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed