फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Take care of health to touch the pinnacle of success

सफलता के शिखर छूने को सेहत का रखें ध्यान

Thu, 15 Sep 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Take care of health to touch the pinnacle of success
डॉ नितिन कदवाल - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर, साढौली कदीम। अमर उजाला फाउंडेशन के अभियान अपराजिता के अंतर्गत बुधवार को बीएस जूनियर हाईस्कूल कंबोह मजरा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 172 छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार से अवगत कराया गया। वक्ताओं ने कहा कि छात्राएं किसी भी क्षेत्र में छात्रों से कम नहीं हैं। उन्हें सफलता के शिखर छूने के लिए अपने स्वास्थ्य पर ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नितिन कदवाल ने किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन मानव जीवन की सबसे बड़ी धरोहर है। इसके लिए हमें साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। हमें अपने शरीर की नियमित सफाई का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। डॉ. संयोग सिंह गौड़ ने कहा कि अधिकतर बीमारियां पेट में पाचन क्रिया ठीक न होने के चलते होती हैं। हमें अपने हाथ, अंगुलियां, कलाई, नाखून, दांत आदि की समय-समय पर सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। बच्चों द्वारा अधिक फास्ट फूड का सेवन किया जाना नुकसानदायक होता है। महिला चिकित्सक डॉ. संगीता सैनी ने कहा कि बच्चों को खाने में हरी सब्जी, दालें, पनीर एवं दूध का अधिक से अधिक इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन

डॉ. विनय कुमार ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए हमें नियमित योग करना चाहिए। योग करने से छोटी छोटी बीमारियां स्वत: ठीक हो जाती हैं। बीमारी की स्थिति में हमें कुशल चिकित्सक के परामर्श के बाद ही दवाई लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
शर्म छोड़ आगे आएं बालिकाएं
विद्यालय की प्रधानाचार्या पंकेश कांबोज ने कहा कि महिलाओं की सहभागिता के बिना कोई भी देश उन्नति नहीं कर सकता। बेटियों को पढ़ लिखकर प्रत्येक क्षेत्र में आगे आना होगा। पिछड़े ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं को शर्म एवं कुप्रथाएं छोड़ शिक्षा के लिए जागरूक होना होगा।
--
हर क्षेत्र में योगदान दे रहीं छात्राएं
सहायक अध्यापिका अंजू सैनी ने कहा कि आज महिलाएं पुरुषों के समान हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक प्रतिभाएं छिपी हैं, जिन्हें प्रोत्साहित कर आगे बढ़ाने पर कार्य किया जाना चाहिए।
-
उन्नति के लिए स्वस्थ शरीर है जरूरी
छात्रा सना सलमानी का कहना है कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। ऐसे कार्यक्रम के माध्यम से बहुत महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है।
-
प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाएं छात्राएं
छात्रा वंशिका का कहना है कि लड़कियों को भी लड़कों के समान हर क्षेत्र में आगे आना चाहिए। अमर उजाला के ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है।

-
पढ़ लिख कर देश सेवा के लिए आगे आएं
छात्रा अंजली कश्यप का कहना है कि आज के बच्चे कल देश की कमान संभालेंगे। इसके लिए अपनी शिक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा। पढ़ लिख कर देश सेवा को आगे आना होगा।

डा संयोग सिंह

डा संयोग सिंह- फोटो : SAHARANPUR

डॉ विनय कुमार

डॉ विनय कुमार- फोटो : SAHARANPUR

डॉक्टर संगीता सैनी

डॉक्टर संगीता सैनी- फोटो : SAHARANPUR

बच्चों की जांच करते चिकित्सक

बच्चों की जांच करते चिकित्सक- फोटो : SAHARANPUR

पंकेश कांबोज

पंकेश कांबोज- फोटो : SAHARANPUR

अंजू सैनी

अंजू सैनी- फोटो : SAHARANPUR

सना सलमानी

सना सलमानी- फोटो : SAHARANPUR

वंशरोका

वंशरोका- फोटो : SAHARANPUR

अंजलि कश्यप

अंजलि कश्यप- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed