फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Take action against operators who do not get fitness of school vehicles: DM

Saharanpur News: रणजी टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल कल

Fri, 21 Jul 2023 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Take action against operators who do not get fitness of school vehicles: DM
-बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज मैदान पर संचालित चौहान क्रिकेट एकेडमी में होगा ट्रायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जनपद के क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर यह है कि सहारनपुर में कल यानी 23 जुलाई को यूपी रणजी टीम एवं अंडर-23 का चयन ट्रायल होगा। ट्रायल बेहट अड्डा स्थित बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज के मैदान पर संचालित चौहान क्रिकेट एकेडमी में होगा। सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के दिशा-निर्देश पर चयन ट्रायल होगा। इसमें उत्तर प्रदेश रणजी ट्रॉफी क्रिकेट टीम सीनियर वर्ग और अंडर-23 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। ट्रायल में हिस्सा लेने के इच्छुक खिलाड़ियों को 23 जुलाई रविवार को सुबह 7:30 बजे मैदान पर रिपोर्ट करना होगा। खिलाड़ियों के चयन के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा चयनकर्ता भेजे जाएंगे, जो खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता के साथ ही उनकी गेंदबाजी, बल्लेबाजी की स्किल और तकनीक को भी परखेंगे। खिलाड़ियों को चाहिए कि वह अपनी पूरी तैयारी के साथ मैदान पर पहुंचें, क्योंकि इस तरह के मौके साल में एक बार ही मिलते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि अपने जनपद में यह मौका मिल रहा है।

-----
राज्य प्रतियोगिता के लिए टीम गठित
सहारनपुर। राज्य हॉकी प्रतियोगिता 26 से 28 जुलाई तक लखनऊ में होगी। इसके लिए मंडलीय महिला हॉकी टीम का गठन शुक्रवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चयन ट्रायल के माध्यम से किया गया। ट्रायल का शुभारंभ पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी चौधरी नीरपाल सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। जिला हॉकी संघ के सचिव फुरकान अहमद के अनुसार पायल रावत, दीपा, स्वाति, निकिता, श्वेता, कोमल, ममता, मीना, आरती, अंजली, वैशाली आर्य, अंजू, सना, गुरमीत, प्रीति और मलिका ने टीम में जगह बनाई। इस मौके पर नवीनचंद्र शर्मा, निखिल, अशोक, बबलू, संदीप, आसिफ, शालिनी, मोनिका आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed