{"_id":"64bac5153d545bd8bb053318","slug":"take-action-against-operators-who-do-not-get-fitness-of-school-vehicles-dm-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-6393-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली वाहनों की फिटनेस नहीं कराने वाले संचालकों पर करें कार्रवाई : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली वाहनों की फिटनेस नहीं कराने वाले संचालकों पर करें कार्रवाई : डीएम
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम डॉ दिनेश चंद्र
-डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में ली जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि जिन स्कूलों के वाहन अनफिट मिले हैं, उनकी फिटनेस कराना सुनिश्चित करें। जो स्कूल संचालक ऐसा नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्रों में ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर संकेतक लगाएं। ब्लैक स्पॉट को दूर करने के कार्य में तेजी लाए। बाढ़ एवं अतिवृृष्टि के कारण जिन सड़कों के किनारे टूट गए हैं एवं कुछ स्थानों पर नए ब्लैक स्पॉट बन गए हैं उनको चिन्हित कर जल्द ठीक किया जाए। सड़कों पर अतिक्रमण की समस्या के समाधान के लिए प्रयास किए जाएं। अवैध रूप से चल रहे ई-रिक्शा, रेहडा, जुगाड आदि पर कार्यवाही करें।
हाईवे एवं सड़क किनारे स्थापित विद्यालयों के बाहर यातायात संबंधी संकेतक लगाने के निर्देश दिए। ओवर स्पीड को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाए। आरटीओ एवं ट्रैफिक पुलिस मिलकर स्कूल जाने वाले नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन संचालन पर रोक लगाएं। इस मौके पर एडीएम प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी, एसपी ट्रेफिक सिद्धार्थ वर्मा, एआरटीओ प्रवर्तन एमपी सिंह आदि मौजूद रहे।