फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Taj will adorn the head of workers in BJP, now hope will be fulfilled

भाजपा में कार्यकर्ताओं के सिर सजेगा ताज, अब पूरी होगी आस

Mon, 18 Nov 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Taj will adorn the head of workers in BJP, now hope will be fulfilled
सहारनपुर। भाजपा के संगठन चुनाव के साथ ही उन कार्यकर्ताओं की ताजपोशी की तैयारी हो गई है, जिनके नाम पार्षद, सभासद, नगर पंचायत सदस्य, जेल विजिटर, विकास प्राधिकरण सदस्य बनाए जाने को शासन को भेजे गए थे। हालांकि, दो साल पूर्व यह सूची संगठन की ओर से भेजी गई थी, लेकिन घोषणा नहीं हो पाई थी। ऐसे में कार्यकर्ता खुद को उपेक्षित भी महसूस कर रहे थे।
विज्ञापन

पार्टी सूत्रों के अनुसार इनके नामों की घोषणा नवंबर के अंतिम या दिसंबर के पहले सप्ताह हो जाएगी। नगर निगम चुनाव हुए दो वर्ष बीत गए हैं। महापौर पद जीतने के बाद भाजपा ने 11 कार्यकर्ताओं के नाम शासन को पार्षद बनाए जाने को भेजे थे। इसी तरह जनपद की चार नगर पालिकाओं से पांच-पांच सभासद, नगर पंचायतों में तीन-तीन सदस्य, जेल विजिटर और विकास प्राधिकरण सदस्य बनाए जाने को भी कई कार्यकर्ताओं के नाम भेजे गए थे, लेकिन शासन की ओर से इनकी घोषणा दो साल बाद भी नहीं हो पाई है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि अब इन कार्यकर्ताओं की ताजपोशी की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। कुछ दिनों में इनके नामों की घोषणा हो जाएगी।
विज्ञापन

महाराष्ट्र और हरियाणा नहीं मिला बहुुमत तो तेज हुई प्रक्रिया
सहारनपुर। हाल में ही हुए महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा में भाजपा को बहुमत नहीं मिल पाया। पार्टी सूत्र बताते हैं इसके पीछे सामने आया है कि उपेक्षित होने की वजह से वहां के जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने मन लगाकर काम नहीं किया। इस वजह से भाजपा बहुमत से पीछे रह गई। हालांकि, हरियाणा में जोड़तोड़ कर भाजपा सरकार बना चुकी है। ऐसी स्थिति दोबारा कहीं पर भी न बने, इसी को देखते हुए पार्षदों, सभासदों और अन्य विभागों में सदस्य बनाए जाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। ताकि पद मिलने पर कार्यकर्ताओं का भी मनोबल बढ़े और वह मेहनत से कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन की ओर से मनोनीत पार्षदों, सभासदों, जेल विजिटर, एसडीए सदस्यों के नामों की घोषणा की जानी है। जल्द ही इन सबके नामों की घोषणा हो जाएगी। ऐसे संकेत मिल गए हैं। पार्टी काफी पहले कार्यकर्ताओं की ताजपोशी को नामों की सूची भेज गई थी। अब इनको पदों से नवाजा जाएगा। -बिजेंद्र कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed