फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Synthetic rubber will come from Turkey for the track being built in the stadium

स्टेडियम में बन रहे ट्रैक के लिए टर्की से आएगी सिंथेटिक रबर

Sun, 25 Jul 2021 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Synthetic rubber will come from Turkey for the track being built in the stadium
सहारनपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बन रहे अंतरराष्ट्रीय स्तर के सिंथेटिक ट्रैक के लिए सिंथेटिक रबर टर्की से आएगी। रबर का आर्डर हो चुका है। जल्द ही रबर सहारनपुर पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। अगस्त माह में ट्रैक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्माण एजेंसी ने रखा है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर के बाद ट्रैक को तैयार करने का कार्य करीब एक माह से पुन: चल रहा है। ट्रैक के निर्माण का कार्य देख रहे इंजीनियर शिव अवध ने बताया ट्रैक पर अलग-अलग तरह की पांच लेयर बिछाई जाती हैं। इनमें चार लेयर पत्थर, बजरी और तारकोल की होती हैं, जबकि पांचवीं और अंतिम लेयर सिंथेटिक रबर की होगी। सबसे पहले डब्ल्यूबीएम (वाटर बोंड मकडेम) का कार्य किया, इसमें मोटी बजरी से तारकोल की सड़क बनाई। डब्ल्यूबीएम के बाद बीएम (बिटवींस मकडेम) का कार्य किया। इसमें तारकोल के साथ छोटी बजरी बिछाई। बीसी (बिटवींस कंकरीट) का कार्य और चौथे नंबर पर सीलकोट का कार्य किया। पांचवें और अंतिम नंबर पर सिंथेटिक रबर बिछाई जानी है। सिंथेटिक रबर टर्की से आएगी, इसके आर्डर हो चुके हैं। फिलहाल निर्माण एजेंसी रबर के आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ
सिंथेटिक ट्रैक पूर्ण होने के बाद एक ओर जहां स्थानीय एथलेटिक्स खिलाड़ियों को प्रेक्टिस करने में सुविधा होगी, वहीं सहारनपुर में बड़े स्तर की प्रतियोगिताएं भी कराई जा सकेंगी। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार ने बताया डॉ. आंबेडकर स्टेडियम सिंथेटिक ट्रैक वाला प्रदेश का पहला सरकारी स्टेडियम होगा
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंथेटिक ट्रैक के निर्माण का ज्यादातर कार्य कर लिया है। अब केवल सिंथेटिक ट्रैक बिछाई जानी बाकी है, जो टर्की से आनी है। चूंकि टर्की से रबर पानी के जहाज से आती है, ऐसे में उसमें समय लगता है। हमें रबर के जल्द आने की उम्मीद है। अगस्त माह में ट्रैक को पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है।
- प्रेम कुमार, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed