फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sworn to bring leprosy patients into the mainstream of society

कुष्ठ रोगियों को समाज की मुख्यधारा में लाने की शपथ ली

Sat, 30 Jan 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Sworn to bring leprosy patients into the mainstream of society
थाना चिलकाना में शपथ ग्रहण करते पुलिसकर्मी - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर/बड़गांव/नानौता/चिलकाना (सहारनपुर)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 73 वीं पुण्य तिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस दौरान सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हुए कुष्ठ रोगियों से भेदभाव न कर उन्हें समाज की मुख्य धारा में शामिल करने की शपथ भी ली गई।
विज्ञापन

छुटमलपुर की शिव कॉलोनी में हार्ट टच कार्यालय पर महात्मा गांधी की 73 वीं पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान अध्यक्ष गौरव शर्मा, ऋषिपाल धीमान, राव मोहसीन, राजेश शर्मा, दिनेश शर्मा, राधेश्याम, ओमकार सैनी, राव महफूज, तेजपाल सैनी, अजय कांबोज, मलय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ब्लाक मुजफ्फराबाद मुख्यालय पर बीडीओ रविप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में समस्त स्टाफ ने दो मिनट का मौन धारण करके भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों व महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बीडीओ रविप्रकाश सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्श ‘सत्य और अहिंसा’ के मार्ग पर चलने की अपील की। अर्जुन सिंह पुंडीर, बिजेंद्र सिंह, जिला मंत्री उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ दानिश सिद्दीकी, प्रवीन कुमार शर्मा, जमशेद अली, अनिल गोयल, मुकेश त्यागी, जयविंदर, संजय कुमार रहे। बड़गांव के दिव्य पब्लिक स्कूल में प्रबंधक महिपाल सिंह राणा ने महात्मा गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। शिक्षक चंद्रशेखर राणा, विकेश राणा, अनु, सुमित, रेशमा, मीनाक्षी, तेजपाल, नितिन राणा रहे। नानौता में थानाध्यक्ष शोबीर नागर द्वारा थाना परिसर में सभी पुलिसकर्मी एवं चौकीदारों को कुष्ठ मुक्त समाज की शपथ दिलाई गई। एसएसआई धीरेंद्र मलिक, एसआई संदीप कुमार, एसआई रामसनेही, एसआई पुष्पेंद्र कुमार, एसआई केपी सिंह, जंधेड़ी चौकी इंचार्ज अनिल कुमार, एसआई गुलाब सिंह, हेड कांस्टेबल वीरपाल सिंह, संजीव कुमार, प्रवीण कुमार, महिला कांस्टेबल डिंपल चौधरी, मीनाक्षी चौधरी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिलकाना थाना परिसर में कुष्ठ निवारण के अंतर्गत पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई गई। थाना प्रभारी बीएस वर्मा ने कहा कि कुष्ठ प्रभावित व्यक्ति से कोई भेदभाव नहीं करेंगे। एसआई अनिल कुमार, राहुल कुमार, अशोक कुमार, मनोज कुमार, श्रवण कुमार, संजय मलिक, रविंद्र कुमार, विनय कुमार, राजवीर सिंह आदि थे।

नानौता में पुलिस कर्मियों व चौकीदारों को शपथ दिलाते थानाध्यक्ष

नानौता में पुलिस कर्मियों व चौकीदारों को शपथ दिलाते थानाध्यक्ष- फोटो : SAHARANPUR

दिव्य पब्लिक स्कूल में गांधी जी के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित करते बच्चें

दिव्य पब्लिक स्कूल में गांधी जी के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित करते बच्चें- फोटो : SAHARANPUR

छुटमलपुर में गांधी जी को याद करते हार्ट टच संस्था के सदस्य

छुटमलपुर में गांधी जी को याद करते हार्ट टच संस्था के सदस्य- फोटो : SAHARANPUR

मुजफ्फराबाद में मौन धारण करते राज्य कर्मचारी

मुजफ्फराबाद में मौन धारण करते राज्य कर्मचारी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed