{"_id":"572f8a514f1c1b0d5f5cd1cd","slug":"sworn-not-to-take-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज न लेने की शपथ दिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज न लेने की शपथ दिलाई
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 09 May 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
भगवान परशुराम जयंती समारोह मंे पुस्तक का विमोचन करते अतिथि।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने युवाओं को सत्ता के नजदीक रहने का आह्वान किया। कहा कि आज के समय में राजनैतिक ताकत होना जरूरी है। समाज द्वारा ताकत का अहसास सत्ता के माध्यम से ही कराया जा सकता है।
उन्होंने समाज के लोगों को दहेज न लेने की शपथ दिलाई और कहा कि कहीं भी अन्याय होता नजर आए तो सभी एकजुट होकर उसको दूर करने का काम करें।
दिल्ली रोड स्थित सीजन बैंक्वेट हाल में विशाल सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप्र विधानसभा अध्यक्ष माताप्रसाद पांडेय, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय विनायक जोशी, विशिष्ट अतिथि राघवलखन पाल शर्मा, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, सुरेंद्र कपिल, विनोद शर्मा, सुरेंद्र शर्मा आदि ने संयुक्त रूप से किया। वक्ताओं ने कहा कि जिस समाज का युवा जाग्रत हो उस समाज का उत्थान होना तय है।
मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष माताप्रसाद पांडेय भगवान परशुराम के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला। कहा कि ब्राह्मण समाज की शक्ति धीरे धीरे कम होती जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले ब्राह्मण के बेटे को बड़े से बड़ा राजा प्रणाम करता था, लेकिन अपनी गलतियों के कारण ही यह सम्मान कम हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को अपने आचरण में सुधार करना होगा। सत्ता से दूरी भी समाज को पीछे धकेल रही है। पांडेय ने कहा कि सत्ता के नजदीक नहीं आओगे तो कभी राजा नहीं बन पाओगे। सत्ता के बल पर ही समाज में अपनी ताकत का अहसास कराया जा सकेगा।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि कही भी अन्याय होता नजर आए तो उसके खिलाफ पुरजोर लड़ाई लड़कर अन्याय को दूर करने का काम करो। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय विनायक जोशी ने भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डाला।
सांसद राघवलखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, राजेंद्र शर्मा, जयनाथ शर्मा, मुकेश दीक्षित, सुरेंद्र शर्मा, विनोद शर्मा आदि ने भी विचार रखे।
इस अवसर पर सरोज शर्मा, रीतिका शर्मा, मुकेश कपिल, रामकुमार शर्मा, अजय शर्मा, हरिओम मिश्रा, अनिल शर्मा, राहुल शर्मा, राजीव शर्मा, प्रणव शर्मा, अर्जुन पंडित, विक्रांत पंडित, शिवम शर्मा, सचिन शर्मा, विवेक पंत, सुमित शांडिल्य, सचिन, मानव वशिष्ठ, अंकित शर्मा, लवी शर्मा, कपिल कौशिक, पूजा शर्मा, उर्मिला मनु, राहुल, आदित्य, नितिन, दीपक, विनोद, अमित, प्रद्युमन, अभिषेक, रजनीश, पंकज, संजीव, संयम, संजय आदि मौजूद रहे।