फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Swinging power line, danger of accidents

झूल रही बिजली लाइन, हादसों का खतरा

Tue, 31 Aug 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Swinging power line, danger of accidents
- भरत विहार कालोनी में नीचे झूलती विद्युत लाइन - फोटो : SAHARANPUR
भरत विहार कॉलोनी
विज्ञापन

- 30 साल से ज्यादा पुरानी कालोनी भरत विहार में भी विकास से अछूते हैं लोग
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। मल्हीपुर रोड स्थित भरत विहार कॉलोनी के लोग नगर निगम और विद्युत निगम की उपेक्षा के शिकार हैं। यहां सड़क तक ठीक नहीं है तो विद्युत लाइनों के लिए खंभे नहीं हैं। लोगों के घरों तक मुख्य मार्ग पर खंभे से जो विद्युत लाइन जा रही है, वह बेहद नीचे झूल रही है। विद्युत निगम के अधिकारी कई बार गुहार लगाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं।
भरत विहार कॉलोनी गली नंबर दो में रहने वाले सलिल कुमार शर्मा ने अमर उजाला को व्हाट्सएप के जरिये इस समस्या के बारे में बताया। अमर उजाला टीम मौके पर पहुंची तो, कई समस्याएं वहां नजर आईं। मल्हीपुर रोड से जैसे ही भरत विहार कॉलोनी गली नंबर दो में प्रवेश करते हैं तो सड़क तक नहीं है। नगर निगम ने कुछ समय पहले ही यहां नाली तो बनवाई, लेकिन सड़क का निर्माण नहीं कराया। इसके आगे कुछ दूरी पर कॉलोनी का दूसरा रास्ता है, जहां विद्युत लाइनें बहुत नीचे तक झूलती नजर आईं।
विज्ञापन

सलिल कुमार शर्मा ने बताया कि वह इस समस्या के बारे में कई बार विद्युत निगम से शिकायत कर चुके हैं, कई बार शिकायत में यही जवाब मिलता है कि एस्टीमेट बनवा लिया है, लेकिन अभी बजट उपलब्ध नहीं है। यह बात मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत के जवाब में भी विद्युत निगम की तरफ से कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सुरेश कुमार वर्मा, ब्रजभूषण शर्मा और अमित कुमार वर्मा का कहना है कि 30 साल पुरानी इस कॉलोनी की उपेक्षा हो रही है, जिसके लिए नगर निगम और विद्युत निगम के अधिकारी जिम्मेदार हैं। यहां कॉलोनी में जितने भी घर हैं, सभी ने विद्युत कनेक्शन लिया हुआ है। समय पर बिजली बिल भी जमा करते हैं, लेकिन विद्युत निगम बिजली लाइनों के लिए खंभे नहीं लगा रहा है।

---- वर्जन
विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता पंकज कुमार का कहना है कि यह प्राइवेट कॉलोनी है, कॉलोनाइजर की जिम्मेदारी है कि वह विद्युत खंभे आदि की व्यवस्था करके दे। पूर्व में विद्युत निगम को पैसा जमा कराया गया था, जिस पर यहां ट्रांसफार्मर स्थापित कराया था, उसी से जुड़े घरों तक कनेक्शन दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed