फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sweets raided three stores

सहारनपुर में ट्रेड टेक्स की एसआईबी की टीमों ने मिठाइयों की तीन दुकानों पर छापा

Thu, 20 Oct 2016 04:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 20 Oct 2016 04:25 PM IST
विज्ञापन
Sweets raided three stores
खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में वाणिज्य कर विभाग की एसआईबी की टीमों ने बुधवार को मिठाइयों की तीन दुकानों पर छापे मारे। इसमें करीब एक करोड़ रुपये का अपवंचित विक्रय धन प्रकाश में आने की संभावना है। आरोप है कि दुकानदार कम बिक्री दर्शा रहे थे।
विज्ञापन


बुधवार को वाणिज्य कर विभाग के एडीशनल कमिश्नर ग्रेड-2 के निर्देशन में एसआईबी की दोनों रेंज की टीमों ने मिठाइयों की तीन दुकानों पर छापेमारी करके स्टॉक से लेकर अन्य चीजों की जांच की।
विज्ञापन


एडीशनल कमिश्नर ग्रेड-2 विनय अस्थाना ने बताया कि टीम ने गुरुद्वारा रोड स्थित न्यू नामदेव स्वीटस पर छापामार कर जांच की। उसमें पाया कि दुकान पर माल कच्चे पर्चों पर बेचा जा रहा था और प्रतिष्ठान पर माल की बिक्री बताई गई सीमा से अधिक पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहट रोड स्थित सैनी स्वीट्स पर मारे गए छापे में पता लगा कि वहां पर माल बेचने के लिए एकाउंट बुक ही नहीं है। मौके पर 50 कम्पूटराइज्ड पर्ची भी हाथ लगी। दुकान में मिठाई का स्टॉक करीब 200 किलो था।

वहां लगभग 25 लोगों के बैठने की व्यवस्था भी है। इसके अलावा शहीद भगत सिंह चौक स्थित राघव स्वीट्स पर मारे गए छापे में प्रतिष्ठान पर रेगुलर लेखा पुस्तकें नहीं पाई गई।


दुकान पर मिठाई का स्टॉक करीब 100 पाया गया। एडीशनल कमिशनर ग्रेड-2 ने बताया कि मिठाई की तीनों दुकानों पर मारे गए छापे में करीब एक करोड़ रुपये अपवंचित विक्रय धन प्रकाश में आने की संभावना है। पूरी स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed