फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sweet pills got rid of bitter medicine

Saharanpur News: मीठी गोलियों ने दिलाई कड़वी दवा से मुक्ति

Sun, 09 Apr 2023 11:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 09 Apr 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Sweet pills got rid of bitter medicine
सहारनपुर। होम्योपैथी चिकित्सा पद्घति में लोगों का भरोसा और अधिक बढ़ा है। पिछले दो सालों में इस पद्घति से 2,52,621 लोगों ने उपचार कराया है। गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीज भी इससे ठीक हुए हैं। लोगों को इस पैथी के प्रति जागरुकता के लिए हर साल 10 अप्रैल को विश्व होम्योपैथिक दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन


जनपद में होम्योपैथिक के आठ अस्पताल हैं, जो एसबीडी जिला चिकित्सालय, जिला महिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसावा, बेहट, देवबंद, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बुड्ढाखेड़ा, बड़गांव और फंदपुरी में संचालित है। इनमें हर महीने 10 हजार से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। वर्ष 2021 में जनपद में कुल 95,014 लोगों ने होम्योपैथी चिकित्सा पद्घति पर भरोसा जताते हुए अस्पतालों में इलाज कराया। इसके बाद वर्ष 2022 में मरीजों का विश्वास और अधिक बढ़ा और इसमें 1,57,607 लोगों ने उपचार कराया।
विज्ञापन


नया अस्पताल बनाने के लिए भूमि आवंटित

जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि फतेहपुर कलां में नए होम्योपैथिक अस्पताल बनाने के लिए 500 वर्ग मीटर भूमि आवंटित हो गई है। अब जैसे ही बजट आएगा तो काम को शुरू करा देंगे। उन्होंने बताया कि सोमवार को विश्व होम्योपैथिक दिवस पर जीपीओ रोड स्थित एक सभागार में संगोष्ठी होगी। इसमें उन चिकित्सकों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने सबसे ज्यादा मरीज देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कपिल विहार निवासी अशोक के बेटे दीपक का वजन लगातार घट रहा था। कई निजी अस्पतालों में इलाज करवाया। लेकिन फायदा नहीं हुआ। तभी पड़ोसी ने होम्योपैथी अस्पताल में इलाज की सलाह दी। इलाज शुरू हुआ तो वजन धीरे-धीरे बढ़ने लगा है।


गलीरा रोड निवासी आदेश की बेटी रचना के हाथ पर दाद जैसा निशान बना हुआ है। उसमें खुजली होती है। उन्होंने कई त्वचा रोग विशेषज्ञ को दिखाया, लेकिन उसमें आराम नहीं लगा। इसके बाद उनके दोस्त ने उन्हें होम्योपैथी इलाज शुरू करने की सलाह दी। इलाज चलने के बाद निशान धीरे-धीरे खत्म हो रहा है और खुजली भी नहीं लगती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed