फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Suspicious candidate caught in police recruitment exam

Saharanpur News: पुलिस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया संदिग्ध अभ्यर्थी

Sat, 24 Aug 2024 02:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 24 Aug 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Suspicious candidate caught in police recruitment exam
सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान एक परीक्षा केंद्र से संदिग्ध अभ्यर्थी पकड़ा गया है। जिसकी उम्र में अंतर पाया गया है। यहीं नहीं नाम भी अलग-अलग निकले हैं। संदिग्ध अभ्यर्थी से पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है। अभ्यर्थी बुलंदशहर जिले का रहने वाला है।
विज्ञापन

शुक्रवार को 25 केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। दोनों पालियों की परीक्षा में 21 हजार से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें 14 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। सत्यापन के दौरान थाना सदर बाजार क्षेत्र के परीक्षा केंद्र जेवी जैन डिग्री कॉलेज में पुलिस ने एक संदिग्ध अभ्यर्थी को पकड़ा गया। पकड़े गए अभ्यर्थी ने वर्ष 2021 में हुई उप निरीक्षक की भर्ती परीक्षा दी थी। जब उम्र का मिलान किया गया तो अंतर पाया गया। अभ्यर्थी की उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा में जन्मतिथि 1992 में थी, लेकिन अब 2002 निकली। यानी अभ्यर्थी ने फर्जी तरीके से कागजात तैयार उम्र को कम कराया था। यहीं नहीं पहले अभ्यर्थी का नाम नीरज था। अब रवि निकला। इसके बावजूद अभ्यर्थी दे रहा था। पुलिस ने अभ्यर्थी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि जेवी जैन डिग्री कॉलेज से एक संदिग्ध अभ्यर्थी को पकड़ा है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। जो भी जांच में पाया जाएगा। उसके आधार पर अभ्यर्थी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पकड़ा गया संदिग्ध अभ्यर्थी बुलंदशहर का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed