{"_id":"632ca4d45349dd237134b239","slug":"suspended-sports-officer-appeared-before-the-director-saharanpur-news-mrt606439360","type":"story","status":"publish","title_hn":"निदेशक के सामने पेश हुए निलंबित क्रीड़ा अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निदेशक के सामने पेश हुए निलंबित क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
सहारनपुर। भोजन शौचालय में रखने के प्रकरण में निलंबित क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना खेल निदेशक के समक्ष लखनऊ में पेश हुए। खेल निदेशक ने उनसे पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली। प्रतियोगिता के दौरान अव्यवस्था के लिए निदेशक ने क्रीड़ा अधिकारी को नसीहत दी।
क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना गत दिवस लखनऊ पहुंचे थे। खेल निदेशक ने उनसे पूरे घटनाक्रम के बारे में पूछा। कीड़ा अधिकारी ने उन्हें बताया कि भोजन की व्यवस्था स्वीमिंग पूल परिसर में की गई थी। बारिश की वजह से कुछ भोजन, जिसमें बासी खाना भी था कर्मियों ने उठाकर चेंजिंग रूम और शौचालय में रखा था, लेकिन खिलाड़ियों को भोजन बाहर टेबिल लगाकर ही खिलाया जा रहा था। कुछ खिलाड़ियों ने शौचालय में रखे गए अधपके चावल लिए, जिसका वीडियो वायरल हुआ है। खेल निदेशक ने उनसे पूछा कि भोजन के लिए विभाग के किस कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई थी। इस पर क्रीड़ा अधिकारी का कहना था कि उन्होंने किसी एक कर्मचारी को जिम्मेदारी नहीं दी थी। सभी प्रशिक्षकों को सारी व्यवस्था देखने को कहा गया था। इस पर खेल निदेशक ने कहा कि अलग-अलग काम के लिए अलग लोगों को जिम्मेदारी देनी चाहिए थी।
बृहस्पतिवार को अमर उजाला के साथ फोन पर बातचीत में भी अनिमेष सक्सेना ने स्वीकार किया है कि पहले दिन कुछ कर्मियों की लापरवाही के कारण अव्यवस्था रही, जिसकी वजह से इतना बड़ा बवाल हुआ है, साथ ही उनका यह भी दावा है कि उसके बाद से बाकी के दोनों दिन भोजन की शानदार व्यवस्था रही।
विज्ञापन
डीएम से मिलने कलक्ट्रेट पहुंचे
प्रकरण को लेकर कुछ युवक बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी से मिले कलक्ट्रेट पहुंचे। उनका कहना था कि वह सभी स्टेडियम के खिलाड़ी हैं। उनका आरोप था कि सोशल मीडिया पर जो भी वीडियो चल रही है, वह विभाग को बदनाम करने के लिए सोची समझी साजिश का हिस्सा हैं। कलक्ट्रेट पहुंचने वालों में दीप्ति, शिखा, लोकेश कुमार, राहुल, अभिषेक, अंजली, निखिल, रितिका, प्रताप सैनी, जूली पुंडीर, संदीप पुंडीर, प्रियंका, सन्नी कुमार आदि शामिल रहे।