{"_id":"682cd67673bfdf47b20e5578","slug":"suspended-professor-pleaded-for-alimony-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-149920-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: निलंबित प्रोफेसर ने लगाई गुजारा भत्ता दिलाने की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: निलंबित प्रोफेसर ने लगाई गुजारा भत्ता दिलाने की गुहार
Wed, 21 May 2025 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 21 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। गोचर महाविद्यालय रामपुर मनिहारान से सात महीने से निलंबित चल रहे असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पंकज उप्रेती ने उच्च शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर गुजारा भत्ता दिलाने की गुहार लगाई है।
उनका कहना है कि महाविद्यालय प्रबंधन ने गलत आचरण का आरोप लगाते हुए उनको निलंबित किया था। वह लगातार बहाली के प्रयास कर रहे हैं, लेकिन प्रबंधन और महाविद्यालय प्रशासन बहाल नहीं कर रहा है। उनका आरोप है कि अब उनका गुजारा भत्ता भी बंद कर दिया गया है। ऐसी स्थिति में उनके और उनके परिवार के सामने भूखों मरने की स्थिति पैदा हो गई है। उन्होंने उच्च शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर गुजारा भत्ता दिलाने की मांग की है।
उन्होंने उनका उत्पीड़न करने के आरोप भी लगाए हैं। उधर, कॉलेज प्राचार्य प्रो. ओमकार सिंह का कहना है कि डॉ. पंकज उप्रेती ने निलंबन के नियमों का उलंघन किया है। वह निलंबित रहते हुए उत्तर पुस्तिकाएं जांच रहे हैं। लगातार सीनियर्स के साथ बदसलूकी करना उनकी आहत में है। उन्होंने बताया कि कॉलेज की ओर से भी उच्च शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा गया है।