फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Surya Dev did not give darshan, Sheetlahar left shivering

Saharanpur News: सूर्य देव नहीं दिए दर्शन, शीतलहर ने छुड़ाई कंपकंपी

Sun, 01 Jan 2023 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Surya Dev did not give darshan, Sheetlahar left shivering
सहारनपुर में स्टेडियम मार्ग पर अलाव के सहारे बैठे दुकानदार - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सप्ताहभर से पड़ रही कड़ाके की सर्दी से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शीतलहर के कारण मानो जिंदगी थम गई है। साल के पहले दिन रविवार को पूरा दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। सर्दी के दौरान खेलने से बड़े और बच्चे बचते नजर आए।
विज्ञापन

रविवार को कोहरे और शीतलहर ने हाड़ कंपा दिए। ठंड इतनी बढ़ गई कि हाथ-पांव कमरों के भीतर भी सुन्न रहे। न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री और अधिकतम 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा। कड़ाके की सर्दी के कारण सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त रहा। सुबह और शाम को सैर करने वालों की संख्या में भारी गिरावट आई है। पार्क एवं बगीचे इन दिनों सूने नजर आ रहे हैं। रविवार को पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। आसमान में हल्के बादल भी छाए रहे। सर्दी से बचाव के लिए अलाव ही सहारा बने हुए हैं।
विज्ञापन

रविवार को छुट्टी के कारण बाजारों में सन्नाटा रहा। घरों से लोग बेहद जरूरी सामान खरीदने के लिए बाजार पहुंचे। इस दौरान दुकानदार भी अलाव के सहारे रहे। हालांकि ठंड के कारण बाजारों में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई। दुकानों पर लोग गर्म कपड़े खरीदने पहुंचे। जबकि अन्य दुकानों पर मंदी छाई रही। ग्राहक न होने के कारण दुकानदार निराश रहे।

सहारनपुर में घने कोहरे में जाते वाहन

सहारनपुर में घने कोहरे में जाते वाहन- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में दिनभर छाया रहा कोहरा और धू़ूंध

सहारनपुर में दिनभर छाया रहा कोहरा और धू़ूंध- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed