फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Survey started for new mining areas

Saharanpur News: नए खनन क्षेत्रों के लिए सर्वे शुरू

Wed, 23 Nov 2022 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Survey started for new mining areas
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। जनपद में 23 नए खनन क्षेत्रों का गठन करने कवायद शुरू हो गई है। खनन विभाग की टीम ने बुधवार को झरौली और सराजपुर सैयद गांव में संभावित नए खनन क्षेत्रों का सर्वे किया। टीम 27 नवंबर तक सर्वे करने के बाद अपनी रिपोर्ट निदेशालय को देगी।

जनपद में खनन के लिए 24 क्षेत्र चिह्नित हैं। इनमें से तीन का ही संचालन हो रहा है। जनपद में अब 23 नए खनन क्षेत्रों को गठित करने के लिए खनन विभाग की टीम सर्वे करने में जुट गई है। टीम वैज्ञानिक आधार पर खनन क्षेत्रों को चिह्नित करेगी। इसमें उप खनिजों की उपलब्धता, गुणवत्ता, उपयुक्तता को नए खनन क्षेत्रों के गठन का आधार बनाया जाएगा। नए खनन क्षेत्रों की भौगोलिक एवं पर्यावरणीय स्थिति का सर्वे करने के लिए गाजियाबाद खनन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी मोहम्मद महबूब को नामित किया गया है। संयुक्त निदेशक खनन नवीन कुमार दास ने बताया कि टीम ने बुधवार को झरौली और सिराजपुर सैयद गांवों का भ्रमण किया और वहां खनन की संभावनाओं को देखा। नए खनन क्षेत्रों के गठन के लिए 27 नवंबर तक सर्वे कार्य जारी रहेगा। इसके बाद सर्वे टीम निदेशालय को अपनी रिपोर्ट प्रेषित करेगी। इस दौरान संयुक्त निदेशक नवीन कुमार दास, क्षेत्रीय अधिकारी मोहम्मद महबूब, सर्वेयर शिवकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed