फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Survey started for bridge and road construction in Shakambhari Devi

Saharanpur News: शाकंभरी देवी में पुल व सड़क निर्माण के लिए सर्वे शुरू

Thu, 29 Feb 2024 02:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 29 Feb 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Survey started for bridge and road construction in Shakambhari Devi
बेहट। वेस्ट यूपी के विख्यात धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में पुल व सड़क निर्माण के लिए सर्वे शुरू हो गया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने बाबा भूरादेव मंदिर से माता शाकंभरी देवी मंदिर तक दो पुलों व सड़क निर्माण के लिए 46 करोड़ 78 लाख 72 हजार का बजट स्वीकृत किया है। इसमें से 16 करोड़ 37 लाख 55 हजार की पहली किस्त को भी स्वीकृति मिल गई है। बुधवार को सेतु निगम के अधिकारियों की टीम सर्वे के लिए सिद्धपीठ पहुंची। टीम में शामिल सहायक अभियंता टीपी गुप्ता व सर्वेयर आशू अग्निहोत्री ने सर्वे शुरू कर दिया है। प्रोजेक्टर डायरेक्टर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि भूरादेव मंदिर पर जहां सड़क खत्म होती है, वहां से आगे 180-180 मीटर के दो पुल व 687 मीटर सड़कों का निर्माण होना है। इनमें तीन एप्रोच सड़कें शामिल हैं।
इस तरह होगा पुलों व सड़कों का निर्माण

पहला पुल बाबा भूरादेव मंदिर से कुएं तक और दूसरा पुल आमवाला से रैन बसेरा तक बनाया जाएगा। इन पुलों में 14 कुएं बनाए जाने हैं। इसके अलावा 200 मीटर 225 व 300 मीटर की तीन अप्रोच सड़कें बनाई जाएंगी। पहली एप्रोच सड़क भूरादेव मंदिर के पास बनने वाले पुल से पहले, दूसरी दोनों पुलों के बीच और तीसरी दूसरे पुल से आगे बनाई जाएगी।
विज्ञापन

एक किमी लंबा रास्ता नदी से होकर जाता है

बाबा भूरादेव मंदिर से माता शाकंभरी देवी मंदिर तक करीब किमी लंबा रास्ता खोल (बरसाती नदी ) से होकर जाता है। बरसात के मौसम में नदी में बाढ़ आने पर सिद्धपीठ में जान और माल के भारी नुकसान की संभावना रहती है। ऐसे में श्रद्धालुओं और दुकानदारों की सुरक्षा के लिहाज से सिद्धपीठ में पिछले काफी समय से पुलों के निर्माण की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे शुरू कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को भी सर्वे किया जाएगा और आरक्षित वन क्षेत्र होने के चलते वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी की जाएगी। सर्वे पूरा होने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
- टीपी गुप्ता, सहायक अभियंता सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed