फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Survey of tanks is being done, report will be sent to the government

Saharanpur News: टंकियों का कराया जा रहा सर्वे, शासन को जाएगी रिपोर्ट

Mon, 08 Jul 2024 03:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 08 Jul 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Survey of tanks is being done, report will be sent to the government
सहारनपुर। मथुरा में टंकी गिरने की घटना के बाद प्रदेश भर में अलर्ट है। मुख्यमंत्री के आदेश पर सहारनपुर में भी सभी टंकियों का सर्वे किया जा रहा है। जो टंकियां उम्र पूरी कर चुकी हैं उन्हें गिराया जाएगा, जबकि जो टंकियां ठीक हैं, लेकिन मरम्मत की जरूरत है उनकी मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन

जल निगम के साथ ही नगर निगम और तमाम निकायों के अलावा अन्य विभागों ने भी टंकियां बनवाई हुई हैं। कई टंकियां 30 से 40 वर्ष पुरानी हो चुकी हैं। कुछ जगहों पर देखभाल और समय पर मरम्मत नहीं होने के कारण टंकियां टपक रही हैं। मिशन कंपाउंड के पीछे रेलवे कॉलोनी में जर्जर टंकी खड़ी हैं। यहां भी मथुरा जैसी घटना न हो। इसके लिए संबंधित विभाग अपने द्वारा बनाई गई टंकियों का सर्वे कर रहे हैं।
विज्ञापन

उम्र पूरी कर चुकीं टंकियों को ध्वस्त कराने के साथ ही जर्जर टंकियों की मरम्मत भी कराई जाएगी। टंकियों की स्थिति की रिपोर्ट शासन को जाएगी। जल निगम के अधिशासी अभियंता रुचिन यादव ने बताया कि सभी विभाग अपनी अपनी टंकियों का सर्वे कर रहे हैं। वह जल निगम द्वारा बनाई गई टंकियों की रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। जल निगम की सभी टंकियां फिलहाल दुरुस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed