{"_id":"6450095ecf3cf1532f0a7c94","slug":"survey-of-573-lakh-houses-dengue-larvae-not-found-in-any-house-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-1772-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 5.73 लाख घरों का सर्वे, किसी भी घर में नहीं मिला डेंगू का लार्वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 5.73 लाख घरों का सर्वे, किसी भी घर में नहीं मिला डेंगू का लार्वा
Tue, 02 May 2023 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 02 May 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। संक्रामक रोगों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया गया। इसमें स्वास्थ्य टीमों ने 5,73,854 घरों की पड़ताल की। एक भी घर में टीम को डेंगू का लार्वा नहीं मिला है। सीएमओ ने कहा कि लोगों को लगातार साफ-सफाई के लिए जागरूक किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग ने एक अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू किया था। इसमें स्वास्थ्य टीमों ने लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया। इसके बाद 17 अप्रैल से दस्तक अभियान की शुरुआत हुई थी, जो 30 अप्रैल तक चला था। इस दौरान अभियान में 2800 स्वास्थ्य टीमों ने घर-घर जाकर गमले, फ्रिज, कूलर आदि की जांच की। आशा, एएनएम ने बुखार के मरीजों की स्लाइडें बनाई। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को दस्तक अभियान की रिपोर्ट जारी की। जिसमें खुलासा हुआ कि अभियान में 5,73,854 घरों का सर्वे किया, लेकिन किसी भी घर में टीम को डेंगू का लार्वा नहीं मिला। इससे साफ है कि लोगों में जागरुकता आई है। यहीं नहीं पिछले साल अप्रैल में भी डेंगू का लार्वा नहीं मिला था। जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि पूरे अभियान में बुखार के 491, टीबी के 13, कुपोषित 36 बच्चे मिले। इनमें से चार कुपोषित बच्चों को जिला अस्पताल स्थित एनआरसी में भर्ती कराया गया।