{"_id":"69c830fe6b0a70ef590179fa","slug":"surveillance-to-be-intensified-by-identifying-hotspots-a-severe-crackdown-on-drugs-is-imminent-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-172254-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: हॉट स्पॉट निर्धारित कर बढ़ेगी निगरानी, नशे पर होगा कड़ा प्रहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: हॉट स्पॉट निर्धारित कर बढ़ेगी निगरानी, नशे पर होगा कड़ा प्रहार
Sun, 29 Mar 2026 01:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए शनिवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसएसपी अभिनंदन सिंह ने गोष्ठी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हॉट स्पॉट तय कर निगरानी होगी। इसके साथ ही नशे पर भी कड़ा प्रहार किया जाएगा।
बैठक के दौरान एसएसपी ने एनडीपीएस एक्ट के तहत होने वाली कार्रवाई को और अधिक प्रभावी एवं सख्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि जनपद में नशे के नेटवर्क को पूरी तरह समाप्त किया जा सके। एसएसपी ने जनपद के हॉट स्पॉट क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और तत्वों पर लगातार नजर रखने और सूचना तंत्र को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में यह भी कहा गया कि पुलिस नशा मुक्त समाज के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए जन जागरूकता अभियान भी चलाए। इस दौरान एसपी देहात सागर जैन, एसपी सिटी व्योम बिंदल, सीओ द्वितीय मनोज कुमार यादव आदि रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -
यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा पर दिया विशेष जोर
सहारनपुर। यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में बैठक हुई। इस दौरान एसएसपी अभिनंदन सिंह ने निर्देश दिए कि यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए। बैठक में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए आम जनता को जागरूक करने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाए। इस दौरान एसपी यातायात शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव आदि रहे।