फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Surrounded by colorful kites sky

रंगबिरंगी पतंगों से घिरा रहा आसमां

Sat, 13 Feb 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 13 Feb 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Surrounded by colorful kites sky
वसंत पंचमी के अवसर पर शुक्रवार को स्कूलों में वसंतोत्सव मनाया गया। इस दौरान एक ओर जहां बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का दिल जीता, वहीं दूसरी ओर शिक्षकों और छात्रों ने एक साथ पतंग उड़ाते हुए पतंगबाजी का आनंद भी लिया। बच्चे रंग-बिरंगे परिधानों में सजकर स्कूल पहुंचे थे।
विज्ञापन


माउंट लिटरा जी स्कूल में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। तनिषा, सांची, पारखी, वंशिका, रमन पंवार, पुष्कर आदि ने नृत्य की बेजोड़ प्रस्तुति देकर मन मोह लिया।
विज्ञापन


बच्चों के बीच पतंगबाजी भी कराई गई। आयुष, कुश, देेवांश पतंगबाजी में अव्वल रहे। शिक्षकों में श्यामली, अमिता, महेश, दिनेश, प्रीति का योगदान रहा। प्रधानाचार्य टीडीएस भारद्वाज ने सभी शिक्षकों और बच्चों को वसंत पंचमी की बधाई दी। इस दौरान नीरज गुप्ता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहट रोड स्थित शेमफोर्ड स्कूल में बसंत पंचमी धूमधाम से मनाया गया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजरक पहुंचे बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से दिल जीत लिया। प्रस्तुति देने वालों में विराट, पृथ्वी, आदित्या, आराध्या, पूर्वा, अदिबा, सुहेल, शौर्य, अनुष्का शामिल थे।

प्रधानाचार्य नीरजा सिंह, प्रबंधक विकास अग्रवाल ने वसंतोत्सव की बधाई दी। खालसा पब्लिक स्कूल में आयोजित वसंतोत्सव में बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। बच्चों ने पतंग और गुब्बारे उड़ाकर बसंत मनाया। प्रधानाचार्य डिंपल बजाज ने सभी को बसंत पंचमी की बधाई दी।

रुपाली विहार स्थित संकल्प संस्था में बसंत पंचमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यहां मुकबधिर बच्चों ने पतंगें बनाई। संस्था सचिव डॉ. रेखा कुमार ने बच्चों को पीले चावल, मेंगो शेक और फ्रूटी बांटते हुए बधाई दी। पाइनवुड स्कूल में बसंतोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ।

इस दौरान छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य डॉ. संजीव जैन ने सभी को वसंतोत्सव की बधाई दी। ज्ञान कलश इंटरनेशनल स्कूल में बसंत पंचमी पर कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य डीएम रावत ने सभी को वसंतोत्सव की बधाई दी।

स्टार पेपर मिल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अध्यक्ष त्रिलोक चंद गुप्त ने सभी को बसंत पंचमी की बधाई दी। कमला देवी बाजोरिया सरस्वती शिशु मंदिर में भी वसंतोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य सुनील कुमार गुप्ता ने बसंत पंचमी के महत्व की जानकारी दी।


नन्हे मुन्ने ने उड़ाई पतंग
डैलमोंड इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा वसंतोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने अध्यापिकाओं की मदद से खूब पतंग उड़ाई। प्रधानाचार्य दीपा आहूजा ने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद बच्चों ने आराधना की।

सभी बच्चे इस मौके पर पीले रंग के परिधानों में आए थे। चेयरमैन कुलदीप धमीजा और सचिव सचिन खुराना ने बच्चों को वसंत की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed