फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Surendra Pehalwan of Kolhapur got first place in Dangal

कोल्हापुर के सुरेंद्र पहलवान को दंगल में मिला पहला स्थान

Thu, 11 Feb 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Surendra Pehalwan of Kolhapur got first place in Dangal
ऩानौता। नगर में तीन दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता (दंगल) का आयोजन किया। इसमें हरियाणा, महाराष्ट्र, शामली, सहारनपुर आदि क्षेत्रों से पहलवानों ने दम खम दिखाए। दंगल में भाग लेने वाले पहलवानों को नगर पंचायत की चेयरमैन के पति ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

नगर के युवाओं को नशे से दूर करने के उद्देश्य से पिछले तीन दिन से राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया। दंगल में अशोक राणा हरियाणा ने महाराष्ट्र कोल्हापुर के पहलवान सुरेंद्र उर्फ नकाबपोश को, जग्गा पहलवान महंगी सहारनपुर ने अपने प्रतिद्वंद्वी मोनू पहलवान रोहतक तथा मोहम्मद अली सहारनपुर ने गुल्लू पहलवान को हराकर क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। दंगल में जम्मू कश्मीर के पहलवान जावेद गनी और कोल्हापुर पहलवान बिल्ला के बीच हुई कुश्ती की दर्शकों सराहना की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नगर पंचायत की चेयरमैन के पति सरफराज अख्तर उर्फ मुन्ना जैदी और समाजसेवी नवेद अख्तर बबली ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे पहलवानों का उत्साह बढ़ाते हुए पुरस्कृत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल से हमारे शरीर के साथ ही स्वस्थ मस्तिष्क का भी विकास होता है। कुश्ती जैसे खेलों के खेलने से युवा नशे की आदत से भी दूर रहते हैं। इसमें बसपा नेता जगपाल सिंह, सभासद हाजी अब्बास चौधरी, आजम हुसैन, शाह अब्बास जैदी, डॉ. रियाज खान, सलमान मलिक, प्रिंस जैदी, वसीम पहलवान, दौलत अली, गुल मोहम्मद, प्रमोद कुमार, सलीम खान, उमर दराज खान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed