{"_id":"66c65d369ee86452430d05c5","slug":"supporting-the-supreme-courts-decision-on-reservation-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-129767-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का समर्थन
विज्ञापन
सरसावा। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री ओपी कल्याण ने कहा जब से आरक्षण व्यवस्था लागू हुई है, वाल्मीकि समाज को इसका कोई विशेष लाभ नहीं मिल पाया है। सुप्रीम कोर्ट के द्वारा आरक्षण में वर्गीकरण का आदेश वंचित समाज के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
नकुड़ रोड स्थित भावाधस के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री ओपी कल्याण के आवास पर जिले के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें एक अगस्त को सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुसूचित जाति आरक्षण में वर्गीकरण के आदेश का स्वागत किया गया। ओपी कल्याण ने कहा कि आरक्षित होने के बावजूद जिन जातियों को आज तक आरक्षण का लाभ नहीं मिल सका, वर्गीकरण के इस आदेश से उन वंचित जातियों को लाभ मिलेगा। जो एक जाति आज तक अपना एकाधिकार समझकर आरक्षण का लाभ लेती रही। उन्हें इस आदेश से आज परेशानी होने लगी तो वो भारत बंद कराने के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं। अध्यक्षता भावाधस के जिलाध्यक्ष विनोद वैध और संचालन मंडल सचिव संदीप एडवोकेट ने किया। बलबीर कांगड़ा, सुरेश चनालिया, जगजीत सिंह जग्गी, चुन्नीलाल लोहट, सभासद नवीन टांक, सुमित सूद, निवेन्द्र पुहाल आदि रहे।