फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Supply was disrupted for eight hours in 20 areas

Saharanpur News: 20 इलाकों में आठ घंटे बाधित रही आपूर्ति

Mon, 18 Nov 2024 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 18 Nov 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Supply was disrupted for eight hours in 20 areas
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी के 20 से अधिक इलाकों में आठ घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही, जिसकी वजह से 30 हजार से अधिक आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों के इंवर्टर डाउन हो गए। वहीं, कुछ इलाकों में लोगों को पानी की दिक्कत भी हुई है।
विज्ञापन

दरअसल, विद्युत निगम द्वारा बिजनेस प्लान 2024-25 के बिजलीघरों और उनके क्षेत्रों में कार्य कराए जा रहे हैं।
इसी के तहत रविवार को महानगर के आवास-विकास, शंकर नगर, जैन कॉलेज रोड, किशोर बाग, आवास-विकास, प्रद्युमन नगर, कुलतार सिंह नगर, जेजेपुरम, दिल्ली रोड, दीप विहार, नवादा रोड, वेद विहार, अंकित विहार सहित 20 इलाकों की विद्युत आपूर्ति बाधित रही, जिसकी वजह से उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

विद्युत आपूर्ति शाम सात बजे के बाद ही सुचारू हो सकी। इन इलाकों में लघु उद्योगों में भी कार्य नहीं हो सका है।
वहीं, विद्युत निगम की टीमें पूरे दिन कार्य कराने में लगी रही। आवास-विकास बिजलीघर में फ्यूज सैट लगाए गए। इसके अलावा क्षेत्रों में नए ट्रांसफार्मर लगान के साथ जर्जर खंभे हटाए गए और बिजली के तारों को बदला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत निगम कार्य के लिए सुबह 11 से शाम बजे तक छह घंटे का शटडाउन लिया था, लेकिन विद्युत आपूर्ति आठ घंटे बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed