फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Supply of tube wells has been stalled for a fortnight due to falling pillars

खंभे गिरने से एक पखवाड़े से ठप पड़ी है नलकूपों की आपूर्ति

Mon, 31 Aug 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Supply of tube wells has been stalled for a fortnight due to falling pillars
गंगोह (सहारनपुर)। गिरे पड़े बिजली के खंभों को दो सप्ताह बाद भी ठीक नहीं कराया गया है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दो सप्ताह पूर्व हुई भारी बारिश के चलते गंगोह-लखनौती मार्ग पर नाले के किनारे खड़े विद्युत लाइन के पांच खंभे गिर गए थे, जबकि दर्जन भर खंभे गिरने के कगार पर हैं। खंभों के गिरने से लखनौती, शकरपुर, बहादरनगर, गुरुनानकपुरा समेत अनेक गांवों से जुड़े नलकूपों की आपूर्ति ठप पड़ी है। विभाग द्वारा अभी तक इसकी कोई सुध नहीं ली गई है। किसानों के सामने धान और चारे की फसल की सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है। एसडीओ अंकुश दिनेश वर्मा का कहना है कि लाइन का इस्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है। पास होते ही समस्या का समाधान हो जाएगा।

कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर चर्चा
रामपुर मनिहारान। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस संगठन के आह्वान पर कांग्रेस जिला संगठन और ब्लाक संगठन के तत्वावधान में संगठन सृजन अभियान द्वारा कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए ब्लाक स्तर पर गांव सांचलू में कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत की गई। इसकी अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष मुजफ्फर चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की जन स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए पार्टी की नीतियों का घर घर जा कर प्रचार करना होगा। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों की कुनीतियों के बारे में लोगों को बताना होगा। बैठक का संचालन जिला सचिव प्रीतम सैनी ने किया। बैठक में संजय पंवार, निहाल सिंह, रविन्द्र सिंह, हिमांशु, अभिषेक, पिंटू, भूपेन्द्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed