फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sunshine throughout the day, drizzling rain in the evening

दिनभर निकली धूप, शाम को रिमझिम बारिश

Wed, 21 Jul 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Sunshine throughout the day, drizzling rain in the evening
हारनपुर में दिखाई दिया इन्द्रधनुष का सुन्दर नजारा - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मौसम का मिजाज मंगलवार को बदलता रहा। सुबह के समय आसमान में घटा छायी तो उसके बाद तेज धूप निकली। इससे मौसम में उमस पैदा हो गई, लेकिन शाम को एकाएक बादल गरजे और रिमझिम बरसात हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार को न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में निकली धूप के कारण ही अधिकतम तापमान में बीते 24 घंटे के दौरान तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो गई। क्योंकि सोमवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शाम को जब रिमझिम बरसात हुई तो शहर के कोर्ट रोड, दिल्ली रोड, नेहरू मार्केट, अंबाला रोड, हकीकतनगर, देहरादून चौक आदि स्थानों पर लोग बाजार में टहलने निकले और चाट पकौड़ी का भी खूब आनंद लिया। मुजफ्फराबाद स्थित मौसम वेधशाला के प्रभारी उमेश कुमार के मुताबिक बुधवार को अच्छी बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

देर शाम हुई बरसात में जैन डिग्री कॉलेज की और वाहनो पर आते लोग

देर शाम हुई बरसात में जैन डिग्री कॉलेज की और वाहनो पर आते लोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed