{"_id":"6949a328c40419eaef097816","slug":"sunshine-provided-relief-from-cold-temperature-increased-by-five-degrees-celsius-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-165565-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: धूप ने दिलाई सर्दी से राहत, तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: धूप ने दिलाई सर्दी से राहत, तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि
Tue, 23 Dec 2025 01:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
नकुड़ में सुबह के वक्त छाया कोहरा। संवाद
सहारनपुर। सुबह से साफ मौसम और खिली धूप ने लोगों को सर्दी से राहत दिलाने का काम किया। न्यूनतम तापमान में दो और अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।
जनपद में 15 दिसंबर से सर्दी बढ़ी हुई थी। प्रतिदिन कोहरा आ रहा था। दो दिन तक धूप भी नहीं निकली थी, लेकिन सोमवार को मौसम पूरी तरह साफ रहा। जो न्यूनतम तापमान एक दिन पहले रविवार को दस डिग्री सेल्सियस था वह बढ़कर 12 डिग्री सेल्सियस हो गया। अधिकतम तापमान जो एक दिन पहले 17 डिग्री सेल्सियस था वह बढ़कर 24 पर पहुंच गया। बीते छह दिन में अधिकतम तापमान में दोगुने से अधिक की वृद्धि देखने को मिली है, क्योंकि 17 दिसंबर को अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा था, जो छठे दिन ही 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि शाम के समय फिर सर्दी ने जोर पकड़ा। मौसम विभाग ने मंगलवार की सुबह कोहरा आने और दोपहर में धूप निकलने का अनुमान जताया है।
-- -- --
बीते आठ दिन का तापमान
तिथि-- -- -- -न्यूनतम-- -अधिकतम
22 दिसंबर-- -12-- -- -- -24
21 दिसंबर-- -10-- -- -- -17
20 दिसंबर-- -10-- -- -- -14
19 दिसंबर-- -9.5-- -- -- 14.6
18 दिसंबर-- -9.5-- -- -- 14.5
17 दिसंबर-- -8.5-- -- -- 11
16 दिसंबर-- -11-- -- -- -18
15 दिसंबर-- -14-- -- -- -22
विज्ञापन
जनपद में 15 दिसंबर से सर्दी बढ़ी हुई थी। प्रतिदिन कोहरा आ रहा था। दो दिन तक धूप भी नहीं निकली थी, लेकिन सोमवार को मौसम पूरी तरह साफ रहा। जो न्यूनतम तापमान एक दिन पहले रविवार को दस डिग्री सेल्सियस था वह बढ़कर 12 डिग्री सेल्सियस हो गया। अधिकतम तापमान जो एक दिन पहले 17 डिग्री सेल्सियस था वह बढ़कर 24 पर पहुंच गया। बीते छह दिन में अधिकतम तापमान में दोगुने से अधिक की वृद्धि देखने को मिली है, क्योंकि 17 दिसंबर को अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा था, जो छठे दिन ही 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि शाम के समय फिर सर्दी ने जोर पकड़ा। मौसम विभाग ने मंगलवार की सुबह कोहरा आने और दोपहर में धूप निकलने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
बीते आठ दिन का तापमान
तिथि
22 दिसंबर
21 दिसंबर
20 दिसंबर
19 दिसंबर
18 दिसंबर
17 दिसंबर
16 दिसंबर
15 दिसंबर