फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sunny Chida sent to Unnao Jail

Saharanpur News: सन्नी को भेजा उन्नाव जेल, परिवार ने मांगी इच्छा मृत्यु

Tue, 29 Nov 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Sunny Chida sent to Unnao Jail
सन्नी चिड़ा को भेजा उन्नाव जेल
विज्ञापन

सहारनपुर। गोपाल नगर निवासी हिस्ट्रीशीटर सन्नी चिड़ा को जिला कारागार से उन्नाव जेल में शिफ्ट किया गया है। सन्नी की पत्नी ने डीआईजी एवं सिटी मजिस्ट्रेट को पत्र देकर परिवार सहित इच्छा मृत्यु की मांग की है।
गोपाल नगर निवासी सन्नी चिड़ा की पत्नी आंचल शर्मा ने अधिकारियों को दिए पत्र में कहा कि उसके पति और देवर राहुल शर्मा के खिलाफ थाना मिर्जापुर में माधव नगर निवासी एक व्यक्ति ने 21 नवंबर को कार लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है, जबकि यह कार उनके यहां उसी व्यक्ति ने दो साल पहले गिरवी रखी थी, जिसके दस्तावेज भी उनके पास हैं। आंचल का कहना है कि पिछले दिनों उनके पति को अदालत से अनेक मामलों में जमानत मिल गई थी। वह 21 नवंबर को जेल से बाहर आने वाले थे, लेकिन उनके पति व देवर राहुल शर्मा के खिलाफ झूठा मामला दर्ज कर सन्नी को जेल से बाहर आने से रोका गया है। आंचल ने अधिकारियों से परिवार सहित इच्छा मृत्यु मांगी है। वहीं, बता दें कि सन्नी चिड़ा हत्या सहित अनेक मामलों आठ साल से जेल में बंद है।
विज्ञापन

उधर, जिला कारागार से सन्नी चिड़ा को उन्नाव जेल भेजा गया है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक अमिता दुबे ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सन्नी को उन्नाव जेल में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed