{"_id":"659aedaba4625e166d09a572","slug":"sunday-was-the-coldest-of-the-season-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-16086-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सीजन का सबसे ठंडा रहा रविवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सीजन का सबसे ठंडा रहा रविवार
Mon, 08 Jan 2024 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 08 Jan 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर में देर रात ठिठुरती ठंड व घना कोहरे के चलते रेलवे रोड पर अलाव के सहारे बैठे लोग
सहारनपुर। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण जनपद में पारा तीन डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अधिकतम तापमान में भी गिरावट रही है, जो एक दिन पहले शनिवार के 16.2 डिग्री के मुकाबले 14 डिग्री पर आ गया। शीतलहर चलने और दिन भर धूप नहीं निकलने के कारण लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिल सकी। जूतों और गर्म कपड़ों में भी लोग ठिठुरते नजर आए।
जनपद में दो दिन से दोपहर में हल्की धूप निकल रही थी। उम्मीद थी कि रविवार का दिन और बेहतर रहेगा और धूप निकल आएगी। शनिवार की रात भर छाया रहा घना कोहरा रविवार की सुबह तक आसमान में चढ़ गया। जिसकी वजह से दिन भर धूप नहीं निकल सकी। कोहरे के साथ शीतलहर चली, जिससे बचने के लिए लोग घरों में ही दुबके रहे। मौसम विभाग का मानना है कि पहाड़ों पर बर्फबारी तेज हुई है, जिसकी वजह से मैदानी क्षेत्र में ठंडक और बढ़ी है। यही वजह है कि शनिवार को जो न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस था, वह रविवार को गिरकर तीन डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अधिकतम तापमान भी शनिवार को 16.2 डिग्री सेल्सियस था, जो गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इसकी वजह से रविवार का दिन इस सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। सर्दी से बचाव के लिए लोग अलाव सेकते नजर आए। जिनको अलाव के लिए लकड़ी नहीं मिली वह कचरा आदि जलाते दिखे। मौसम विभाग ने अगले दो दिन ऐसे ही रहने का अनुमान जताया है।
अलाव के लिए लकड़ी की बढ़ी मांग
सर्दी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अलाव के स्थल बढ़ाने के साथ ही लकड़ी की मांग भी बढ़ रही है। दो दिन पहले तक नगर निगम 247 जगहों पर अलाव जलवा रहा था, लेकिन मांग को देखते हुए अब यह आंकड़ा 255 को पार कर गया है। साथ ही नगर निगम पहले शाम के समय लकड़ी भेजता था, लेकिन 24 घंटे मौसम एक सा रहने के चलते लोग और लकड़ी की मांग कर रहे हैं, जिससे दिन भर का काम चल सके।