फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   suicide case Saharanpur : police arrested three youths, constable suspended

छात्रा की आत्महत्या का मामला: सहारनपुर पुलिस ने तीन युवक किए गिरफ्तार, सिपाही निलंबित, सुसाइड नोट ने खोले राज

Sun, 03 Apr 2022 02:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 03 Apr 2022 02:00 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बीए कक्षा में पढ़ने वााली एक छात्रा ने पड़ोसी युवकों द्वारा आपत्तिजनक फोटो वायरल करने से आहत होकर मौत को गले लगा लिया। छात्रा ने अपनी किताब में रखे सुसाइड नोट में मौत की वजह और पूरी सच्चाई लिखी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी दूसरे समुदाय के तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
suicide case Saharanpur : police arrested three youths, constable suspended
सहारनपुर पुलिस स्टेशन - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल करने से आहत छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  इसके साथ ही लापरवाही में एक सिपाही को भी निलंबित किया गया है  इस मामले में फोटो वायरल करने में कुछ अन्य और आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन


कस्बा बेहट में छात्रा की मौत के मामले में शनिवार की रात एसएसपी आकाश तोमर पीड़ित परिवार से मिले। एसएसपी ने इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में कांस्टेबल अतुल को निलंबित किया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शामली: नवरात्र के दौरान कुट्टू के आटे से बना भोजन खाने से आठ लोगों की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि बताया कि इस मामले में अभी तक नामजद आरोपी सलीम सहित मोहित और धीरज को गिरफ्तार किया गया है, जबकि सलीम का भाई वसीम अभी फरार है। इस मामले में मोहित और धीरज की भी फोटो वायरल करने में संलिप्ता पाई गई है। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी धीरज है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं

यह था मामला
बेहट निवासी बीए की छात्रा को पड़ोसी युवक की परेशान कर रहे थे। आरोपियों ने उसके आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए थे, जिससे  छात्रा ने परेशान होकर गुरुवार की रात जहर खाकर खुदकुशी कर ली और सुसाइड नोट में भी आरोपियों के नाम लिखकर इन्हें मौत का जिम्मेदार ठहराया था।

इस मामले में पुलिस की भी लापरवाही रही है। गुरुवार की रात ही मृतका की मां शिकायत लेकर थाने पहुंची थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कॉन्स्टेबल ने यह कहकर थाने से वापस भेज दिया था कि अब रात के 12:00 बजे हैं। कल सुबह आ जाना। शुक्रवार को भी मामले में कार्रवाई नहीं की गई। इस कारण सिपाही को भी निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed