फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Suggestions for entrepreneurs, development plan will be made

उद्यमियों से लिए सुझाव, बनेगा डेवलपमेंट प्लान

Mon, 05 Jul 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Suggestions for entrepreneurs, development plan will be made
सहारनपुर। अयोध्या की तर्ज पर सहारनपुर शहर का डेवलपमेंट प्लान तैयार किया जा रहा है। उसके लिए उद्यमियों, व्यापारिक संगठन के पदाधिकारियों से सुझाव लिए गए हैं, साथ ही प्लान तैयार करने के लिए कंसलटेंट की नियुक्ति पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

सोमवार को मंडलायुक्त एवी राजमौलि की अध्यक्षता में इसको लेकर वर्चुअल मीटिंग हुई। उसमें बताया गया कि अयोध्या की तर्ज पर सहारनपुर शहर के लिए ‘सिटी डेवलपमेंट प्लान’ तैयार कराना है। इस प्लान में धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व वाले धरोहरों के साथ ही पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण स्थानों के विकास पर खास तौर पर फोकस किया जाएगा। प्लान में धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व वाले स्थानों के सुंदरीकरण कराने के साथ ही उनको संरक्षित रखने की कार्ययोजना पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, साथ ही देश व विदेश में ब्रांडिंग भी की जाएगी। ताकि इन शहरों की खासियतों को लोग जान सकें। ब्रांडिंग के दौरान इन शहरों से संबंधित ‘एक जिला, एक उत्पाद’ (ओडीओपी) का भी प्रचार-प्रसार किया जाएगा। मीटिंग में लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष अनुपम गुप्ता ने कहा कि शहर का विकास बिना औद्योगीकरण के संभव नहीं है। प्राधिकरण को औद्योगीकरण को केंद्र में रखकर योजना बनानी चाहिए। मीटिंग के दौरान सहारनपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के अलावा अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसबी सिंह सहित अन्य भी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed