फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sugarcane sweetness increased in the district, sugarcane production target increased by 29 lakh quintals

Saharanpur News: जिले में बढ़ी गन्ने की मिठास, 29 लाख क्विटंल अधिक गन्ना उत्पादन लक्ष्य

Tue, 04 Nov 2025 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane sweetness increased in the district, sugarcane production target increased by 29 lakh quintals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सहारनपुर। जिले में इस वर्ष गन्ने का रकबा बढ़ा है। इसी का नतीजा है कि जिले की आठ चीनी मिलों में इस पेराई सत्र में 29 लाख क्विटंल गन्ने की अधिक पेराई होगी। जिले में वर्तमान में गन्ने का रकबा बढ़कर 1,19,406 हेक्टेयर पहुंच गया है। इस पेराई सत्र में 1120.43 लाख क्विटंल गन्ने की पेराई का लक्ष्य रखा गया है।

जिले में पिछले वर्ष 1,18,022 हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ने का उत्पादन हुआ था। इस वर्ष इसमें 1384 हेक्टेयर की बढ़ोत्तरी हुई है। चीनी मिलों के संचालन की तिथियां पहले ही घोषित की जा चुकी हैं। इनमें से दो चीनी मिलों नागल औ देवबंद में वर्तमान पेराई सत्र का शुभारंभ हो चुका है। इससे पहले शासन ने गन्ना सुरक्षण आदेश भी जारी कर दिया है। जिन चीनी मिलों का बकाया भुगतान बाकी है, उनके क्रय केंद्र काटे गए हैं। साथ ही सही समय पर भुगतान करने वाली चीनी मिलों के गन्ना क्रय केंद्र बढ़ाए भी गए हैं। इसी के साथ जिले की सभी आठ चीनी मिलों में गन्ना पेराई की मात्रा को भी घोषित कर दिया है। इस वर्ष में सबसे अधिक 346 लाख क्विटंल देवबंद की त्रिवेणी चीनी मिल गन्ने की पेराई करेगी। सबसे कम पेराई 65.75 लाख क्विटंल बिड़वी मिल को दी गई है।
विज्ञापन

- इन क्रय केंद्रों को मिले इतने क्रय केंद्र
नानौता और सरसावा कॉपरेटिव मिलों के क्रय केंद्रों की संख्या क्रमश: 44 और 26 ही है, लेकिन इनके गन्ना आवंटन में 1.26 और 5.66 फीसदी की वृद्धि की गई है। टोडरपुर मिल को इस वर्ष 15 केंद्र आवंटित किए गए हैं। गागलहेड़ी को 26 व सरसावा मिल को 26 केंद्र दिए गए हैं। बजाज गागनौली मिल को 63, बिड़वी को 25 व शेरमऊ मिल को 63 केंद्र दिए गए हैं। देवबंद की त्रिवेणी मिल को सबसे अधिक 129 क्रय केंद्र आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



- चीनी मिलों को आवंटित गन्ना उत्पादन (लाख क्विटंल में)

चीनी मिल---------------------------आवंटित

देवबंद-------------------------------346.02

गागनौली---------------------------175.60

शेरमऊ-------------------------------153.60

गागलहेड़ी----------------------------76.45

नानौता--------------------------------136.73

सरसावा--------------------------------90.78

टोडरपुर-----------------------------------75.50

बिड़वी-------------------------------------65.75
--------------
- वर्जन
जिले में इस बार गन्ने का रकबा बढ़ा है। इसके हिसाब से चीनी मिलों को गन्ना उत्पादन लक्ष्य आवंटित किया गया है। चीनी मिलों का संचालन शुरू हो गया है। जल्द ही सभी चीनी मिलें संचालित हो जाएंगी।
- सुशील कुमार, जिला गन्ना अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed