फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sugarcane survey will be done only after filling online declaration form

ऑनलाइन घोषणा पत्र भरने पर ही होगा गन्ने का सर्वे

Sun, 18 Apr 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane survey will be done only after filling online declaration form
ऑनलाइन घोषणा पत्र भरने पर ही होगा गन्ने का सर्वे
विज्ञापन

सहारनपुर। इस बार गन्ना किसानों को अनिवार्य रूप से ऑनलाइन घोषणा पत्र भरना होगा। इसके बाद ही गन्ना विभाग उनके गन्ने का सर्वे कराएगा। घोषणा पत्र नहीं भरने वाले किसानों के गन्ने का सर्वे नहीं किया जाएगा।
प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए सर्वे से पहले ऑनलाइन घोषणा पत्र भरना अनिवार्य कर दिया है। जनपद में पांच मई से गन्ना सर्वे शुरू किया जाएगा। इस सर्वे के आधार पर ही पता चल सकेगा कि किस किसान के पास कितना गन्ना है। इसमें पौधा और पेड़ी के क्षेत्रफल के अनुसार ही किसान का सट्टा और गन्ना पर्चियां निर्धारित होंगी। गाटा संख्या के साक्ष्य के तौर पर राजस्व खतौनी की स्व प्रमाणित कापी अपलोड करनी होगी। जनपद में गन्ना सर्वे कार्य 30 जून तक पूरा करना है।
विज्ञापन

जीपीएस से होगा गन्ना सर्वे
गन्ना सर्वे में पारदर्शिता और शुद्धता लाने के लिए जीपीएस (ग्लोबल पॉजिशिनिंग सिस्टम) का प्रयोग किया जाएगा। इससे न सिर्फ समय की बचत होगी बल्कि कम लोगों की आवश्यकता पडे़गी। गन्ने का मैनुअल सर्वे नहीं होगा। सर्वे के बाद खेत की चारों भुजाओं को नापकर सर्वे स्लिप मौके पर ही किसान को उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जनपद के सभी गन्ना किसान 30 जून तक अनिवार्य तौर पर अपना घोषणा पत्र ऑनलाइन भर दें।
- कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी, जिला गन्ना अधिकारी
जिले में गन्ना आपूर्तिकर्ता किसान
समिति किसान
सहारनपुर 32755
देवबंद 27837
सरसावा 21212
नानौता 37477
बेहट 23257
योग 142538
(नोट: गन्ना विभाग के आंकड़ों के अनुसार)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed