फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sugarcane, mustard crop delayed due to light rain

हल्की बारिश से हुई गन्ना, सरसों की फसल पछेती

Sun, 17 Oct 2021 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane, mustard crop delayed due to light rain
हल्की बारिश से हुई गन्ना, सरसों की फसल पछेती
विज्ञापन

सहारनपुर। दिन भर रुक रुककर हुई बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। इससे आवागमन बाधित हुआ। वहीं, इसका असर गन्ना एवं सरसों की बुआई पर भी पड़ेगा। बारिश के चलते इन फसलों की बुआई करीब एक सप्ताह पछेती हो सकती है। धान की कटी फसल और कई स्थानों पर उड़द की फसल को भी नुकसान की आशंका है।
रविवार को तड़के से ही बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ बरसात हुई। सुबह को झमाझम बरसात होने के बाद दिन भर रुक रुककर बरसात चलती रही। इस कारण सर्किट हाउस रोड सहित शहर में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। दोपहर बाद तक भी कई मार्गों से जलजमाव नहीं हटा। मुजफ्फराबाद स्थित मौसम वैधशाला के प्रभारी उमेश कुमार के मुताबिक रविवार को न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बरसात 73 मिलीमीटर दर्ज की गई।
विज्ञापन

उधर, बारिश के कारण कई खेतों में धान की कटी हुई फसल या उड़द के खेत में पानी भर गया है। वहां नुकसान होने की आशंका है। इसके अलावा गन्ने की शरद कालीन बुआई और सरसों की बुआई भी इस बारिश से पछेती हो सकती है। जबकि गन्ने की खड़ी फसल, सब्जियों, बागों आदि के लिए यह बरसात लाभकारी साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमा के लिए करें क्लेम
उप निदेशक कृषि डॉक्टर राकेश कुमार ने बताया कि यदि किसान ने धान की फसल बीमा करा रखा है और कटी फसल में पानी भरने के कारण नुकसान हुआ है तो, बीमा क्लेम कर सकते हैं। बीमा क्लेम प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के टोल फ्री नंबर 9118008896868 और 9118002005142 पर कर सकते हैं।

24 घंटे में 13 डिग्री गिरा तापमान
दिनभर चली बरसात के कारण मौसम का मिजाज भी ठंडा हो गया। शनिवार को अधिकतम तापमान जहां 35.8 डिग्री सेल्सियस था, वह लुढ़क कर 22.8 पर पहुंच गया। इस लिहाज से 24 घंटे में ही 13 डिग्री सेल्सियस की गिरावट अधिकतम तापमान में आ गई। इसी कारण मौसम का मिजाज भी थोड़ा ठंडा हो गया। अगले दिनों में ठंड का असर दिखाई देने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed