फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sugarcane minister in the division has the highest sugarcane price in the district

मंडल में गन्ना मंत्री के जिले में सर्वाधिक गन्ना मूल्य बकाया

Sun, 24 Nov 2019 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane minister in the division has the highest sugarcane price in the district
सहारनपुर। शासन और प्रशासन की तमाम प्रयासों के बावजूद मंडल के किसान अभी भी पूरा बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान पाने के लिए तरस रहे हैं। मंडल के 456678 किसानों का अभी भी 451 करोड़ रुपये से अधिक शुगर मिलों पर बकाया है। खास बात यह है कि मंडल में सर्वाधिक बकाया गन्ना मूल्य गन्ना मंत्री के गृह जनपद शामली की चीनी मिलों पर है। शामली जनपद की शुगर मिलों पर 183.17 करोड़ रुपये बकाया हैं।
विज्ञापन

शासन प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद भी मंडल की शुगर मिलों पर 451 करोड़ रुपये से अधिक गत सीजन का बकाया गन्ना मूल्य है। इसके चलते किसानों की आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। साथ ही गन्ना मूल्य घोषित नहीं होने के कारण मौजूदा पेराई सत्र का भुगतान भी अभी तक शुगर मिलों ने करना शुरू नहीं किया है। मंडल में प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा के गृह जनपद शामली की शुगर मिलों पर गत सीजन का सबसे अधिक बकाया है। सहारनपुर की चीनी मिलों ने 89.04 प्रतिशत, मुजफ्फरनगर की शुगर मिलों ने 96.39 फीसदी और शामली की मिलों ने 82.80 प्रतिशत का ही भुगतान किया है।
विज्ञापन

उप गन्ना आयुक्त डॉक्टर दिनेश्वर मिश्र ने बताया कि मंडल की बकाएदार शुगर मिलों पर गत सीजन के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के लिए दबाव बनाया हुआ है। मंडल में शामली जनपद की चीनी मिलों पर सर्वाधिक गन्ना मूल्य बकाया है। कमिश्नर ने भी चीनी मिलों के प्रबंधकों के साथ बैठक करके जल्द बकाया भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। उम्मीद है कि शीघ्र ही बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल में गत सीजन का बकाया गन्ना मूल्य
जनपद---------------------बकाया
सहारनपुर---------------161.79 करोड़
मुजफ्फरनगर-----------106.08 करोड़
शामली-------------------183.17 करोड़
गन्ना विभाग के 23 नवंबर के आंकड़ों के अनुसार।
मंडल में शुगर मिल और गन्ना किसान--
जिला-----------मिल--------गन्ना किसान
सहारनपुर------06------------135533
मुजफ्फरनगर--08------------231719
शामली---------03--------------85455
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed