फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sugarcane area decreased by 2256 hectares in the district

Saharanpur News: जनपद में 2256 हेक्टेयर घट गया गन्ना क्षेत्रफल

Fri, 14 Jul 2023 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane area decreased by 2256 hectares in the district
गन्ने की फसल
- जिले में संपन्न हुआ गन्ना सर्वेक्षण
विज्ञापन

- चीनी मिलोें में गन्ने के लिए रहेगी मारामारी
संवाद न्यूज एजेंसी


सहारनपुर। जनपद में गन्ना क्षेत्रफल में कमी आई है। इस बार गत सीजन की तुलना में 2256 हेक्टेयर गन्ने का रकबा घट गया है। गत सीजन में जहां जनपद में 1,21,525.544 हेक्टेयर गन्ने का रकबा था, वह इस बार घटकर 1,19,269.286 हेक्टेयर रह गया है। इसके चलते चीनी मिलों में गन्ने के मारामारी रहेगी।
गन्ना सर्वेक्षण की रिपोर्ट आ गई है। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार जिले में पौधा गन्ने का 10 फीसदी क्षेत्रफल देवबंद चीनी मिल क्षेत्र में बढ़ा है, जबकि उसके पेड़ी गन्ने में नौ प्रतिशत की कमी आई है। दो प्रतिशत पौधा गन्ना गांगनौली चीनी मिल क्षेत्र में बढ़ा है, जबकि सरसावा मिल क्षेत्र में 11 प्रतिशत, नानौता में आठ, गागलहेड़ी मिल क्षेत्र में नौ प्रतिशत और शेरमऊ क्षेत्र में छह फीसदी कमी आई है। पेड़ी गन्ने में सरसावा का रकबा चार प्रतिशत, गांगनौली में चार और टोडरपुर क्षेत्र में 37 फीसदी का इजाफा है, जबकि नानौता मिल क्षेत्र में सात प्रतिशत, गागलहेड़ी में दो, टोडरपुर में तीन और शेरमऊ मिल क्षेत्र में सात फीसदी की कमी आई है।
विज्ञापन

-------
चीनी मिलोें में गन्ने के लिए मचेगी मारामारी
जनपद में आगामी पेराई सत्र में कई वर्षों से बंद पड़ी बिडवी और टोडरपुर चीनी मिलों को चलाने की तैयारी है। टोडरपुर चीनी मिल ने इस पेराई सत्र में ट्रायल भी किया था। अभी तक जिले में छह चीनी मिलें चल रहीं थीं। इनमें देवबंद, गांगनौली, गागलहेड़ी, शेरमऊ, नानौता और सरसावा शामिल हैं। गन्ने का रकबा घटने और आगामी सीजन में बिडवी और टोडरपुर के चलने से मिलों में अपने लिए पर्याप्त गन्ना आवंटन कराने के लिए मारामारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
-- वर्जन --
जनपद में इस बार गत वर्ष की तुलना में गन्ने का रकबा दो प्रतिशत कम हुआ है। यह कमी करीब 2256 हेक्टेयर की है। हालांकि अभी गन्ना सर्वेक्षण की रिपोर्ट के आंकड़ों में थोड़ी बहुत हेरफेर हो सकती है। जनपद में पापुलर का क्षेत्रफल बढ़ना गन्ना क्षेत्रफल कम होने की बड़ी वजह हैं। आगामी सीजन में कई वर्षों से बंद पड़ी बिडवी और टोडरपुर चीनी मिल भी संचालित होंगी। --- सुशील कुमार, जिला गन्ना अधिकारी।

------
आठ वर्षों में जनपद का गन्ना क्षेत्रफल (हेक्टेयर) में
वर्ष क्षेत्रफल
2016-17 91984.038
2017-18 105200.000
2018-19 105206.265
2019-20 100382.928
2020-21 107084.374
2021-22 115900.382
2022-23 121525.544
2023.24 119269.286
------------
नोट: गन्ना विभाग के अनुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed