फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sugar mills holding Mandal's hold of Rs 364 crores

364 करोड़ रुपये दबाए बैठीं मंडल की शुगर मिलें

Tue, 10 Dec 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Sugar mills holding Mandal's hold of Rs 364 crores
सहारनपुर। मौजूदा पेराई सत्र प्रारंभ हुए एक माह से भी अधिक हो चुका है। इसके बावजूद किसान अभी भी गत सीजन का पूरा बकाया गन्ना मूल्य पाने के लिए तरस रहे हैं। मंडल की शुगर मिलों पर अभी भी गत सीजन का 364 करोड़ रुपये से अधिक गन्ना मूल्य बकाया है, जबकि मौजूदा पेराई सत्र में किसी भी शुगर मिल ने गन्ना मूल्य का भुगतान शुरू नहीं किया है। मंडल की चीनी मिलें अब तक 321.21 लाख क्विंटल गन्ने की खरीदारी कर चुकी हैं।
विज्ञापन

शुगर बाउल के तौर पर विख्यात मंडल में किसान अभी तक भी गत सीजन का बकाया गन्ना मूल्य पाने के लिए तरस रहे हैं। इसके अलावा मौजूदा पेराई सत्र में भी शुगर मिलों ने गन्ना मूल्य भुगतान करना शुरू नहीं किया है। गन्ना खरीद अधिनियम के अनुसार गन्ना मिल में सप्लाई करने के 14 दिन के अंदर गन्ना मूल्य का भुगतान कराना होता है। इसके बाद भुगतान करने वाली शुगर मिल को किसानों को बकाया गन्ना मूल्य पर 15 प्रतिशत की दर से ब्याज देनेे का प्रावधान भी है। इस नियम का अधिकांश शुगर मिलें पालन नहीं करती हैं। किसानों को ना तो समय पर गन्ना मूल्य का भुगतान होता है और ना ही बकाया गन्ना मूल्य पर ब्याज। इसके चलते किसानों में रोष व्याप्त है। उप गन्ना आयुक्त डॉक्टर दिनेश्वर मिश्र ने बताया कि मंडल में गत सीजन का लगभग 364 करोड़ रुपये बकाया गन्ना मूल्य शेष है। बकाया गन्ना मूल्य का जल्द भुगतान कराने के लिए बकाएदार चीनी मिलों के प्रबंधकों को निर्देशित किया गया है। मौजूदा सीजन के गन्ना मूल्य का भुगतान शुरू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

--------------------
शुगर मिलों पर गत सीजन के बकाए की स्थिति
जनपद---------------------बकाया
सहारनपुर--------------133.92 करोड़ रुपये
मुजफ्फरनगर------------79.17 करोड़ रुपये
शामली-------------------151.04 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed