फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sugar mills are defaulting in payment, more than Rs 215 crore outstanding

Saharanpur News: भुगतान में कोताही बरत रहीं चीनी मिलें, 215 करोड़ से अधिक बकाया

Mon, 19 Feb 2024 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sugar mills are defaulting in payment, more than Rs 215 crore outstanding
सहारनपुर। शासन-प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद चीनी मिलें गन्ना मूल्य भुगतान करने में कोताही बरत रहीं हैं। जिले की शेरमऊ चीनी मिल को छाेड़कर अन्य सात मिलों पर किसानों के 215.55 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य के बकाया हो गए हैं। इसमें सबसे अधिक बकाया गन्ना मूल्य गांगनौली चीनी मिल पर है।
विज्ञापन

किसानों को समय पर गन्ना मूल्य दिलाने की गन्ना विभाग की कवायद विफल साबित हो रही है। जिले के चीनी मिलों ने अब तक खरीदे गए गन्ने का 81 प्रतिशत भुगतान किया है। शेरमऊ चीनी मिल को छोड़कर अन्य चीनी मिलों पर गन्ना मूल्य बकाया हो गया है। गन्ना क्रय अधिनियम के तहत चीनी मिल में गन्ना सप्लाई करने के 14 दिन के अंदर गन्ना मूल्य का भुगतान करने का नियम है। इसके बाद बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान करने पर किसानों को बकाया पर ब्याज देने का प्रावधान है। लेकिन किसानों को न तो समय पर गन्ना मूल्य ही मिलता है और न ही बकाया गन्ना मूल्य पर ब्याज ही मिल रहा है। समय पर गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने पर किसानों के सामने आर्थिक परेशानी पैदा हो रही है।
विज्ञापन

- वर्जन : जिले की चीनी मिलाें पर 215.55 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य बकाया है। सबसे अधिक बकाया गांगनौली चीनी मिल पर है। भुगतान में तेजी लाने के लिए जिलाधिकारी ने मिल प्रबंधकों के साथ बैठक कर सख्त निर्देश दिए हैं। बकाया भुगतान में कोताही बरतने वाली चीनी मिलों के विरुद्ध कडी कार्रवाई की जाएगी। - सुशील कुमार, जिला गन्ना अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- - जिले की चीनी मिलों पर बकाया गन्ना मूल्य (करोड़ में)
मिल --------- बकाया
देवबंद ---------1.96
गांगनौली ------- 114.02
गागलहेडी ------ 39.83
टोडरपुर ------- 21.88
बिडवी -------- 6.89
नानौता ------- 25.81
सरसावा ------ 10.60
-----
नोट: गन्ना विभाग के अनुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed